फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पंचकुला में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ेंगी डेरा समर्थकों की मुश्किलें

पंचकुला में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ेंगी डेरा समर्थकों की मुश्किलें

Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पंचकुला में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ेंगी डेरा समर्थकों की मुश्किलें

विज्ञापन
पंचकुला में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग से बढ़ेंगी डेरा समर्थकों की मुश्किलें
विभिन्न जिलों से पहुंचे थे डेरा प्रेमी
प्रशासनिक अधिकारी जुटे हैं सीसीटीवी फुटेज से, सामने आए तो होंगे गिरफ्तार
हिंसा करके लौटे प्रेमियों को बख्शने के मूड में नहीं है सरकार व प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंचकूला में शुक्रवार को व्यापक स्तर पर हुई तोड़फोड़ व हिंसा के बाद अब लोगों के घरों सहित सरकारी प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से डेरा समर्थकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अभी तो व्हॉटस-एप जैसी सोशल साइट नहीं चल रही हैं। लेकिन जब से सेवाएं बहाल हो जाएंगी तो बड़ी संख्या में पंचकूला में स्थानीय लोगों द्वारा अपने मोबाइल में बनाई गई वीडियो व घरों सहित निजी प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कई तरह की सच्चाई निकल कर सामने आएंगी। जिला प्रशासन ने अभी से ऐसे डेरा प्रेमियों की पहचान करना शुरू कर दिया है, जो पंचकूला में हिंसा में शामिल रहे हैं।
पंचकुला में शुक्रवार को डेरा प्रमख को दोषी करार देने के बाद डेरा प्रेमियों की भीड़ ने उपद्रव मचा दिया था। यहां बड़े स्तर पर हिंसा को अंजाम दिया गया। इस हिंसा को अंजाम देते समय जहां उपद्रवी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गए। वहीं पंचकूला की रिहायशी कालोनियों में लोगों ने अपने मोबाइल से भी रिकॉर्डिंग की है। जिसमें कई डेरा प्रेमी हिंसा को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो फुटेज से होगी पहचान : एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पंचकूला में बड़े स्तर पर लोगों ने हिंसा को अंजाम दे रहे लोगों की रिकॉर्डिंग की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी आगजनी व अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे लोग स्पष्ट दिख रहे हैं। ऐसे में जांच में इन उपद्रवियों की पहचान के लिए इन्हीं वीडियो का सहारा लिया जाएगा। कैथल में भी ऐसे लोगों की शिनाख्त की जाएगी, जो पंचकूला हिंसा में शामिल रहे हैं। इन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि जो भी व्यक्ति हिंसा में शामिल लोगों को जानता होगा, उन्हीं का सहारा लेकर इनकी पहचान की जाएगी। ताकि अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed