{"_id":"6845faae3fe5a5d30104ba87","slug":"200-houses-of-suspected-drug-smugglers-searched-kaithal-news-c-245-1-kht1001-133141-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संदिग्ध नशा तस्करों के 200 घरों में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संदिग्ध नशा तस्करों के 200 घरों में की जांच
Mon, 09 Jun 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। जिलेभर में सर्च ऑपरेशन तहत पुलिस की टीमों ने रविवार को संदिग्ध नशा तस्करों के घरों में जांच की। इस दौरान पुलिस की 30 टीमों में शामिल 250 पुलिसकर्मियों ने थाना ढांड, शहर, सदर व गुहला व चौकी अनाज मंडी और चौकी संगतपुरा क्षेत्र में कमांडो दस्ते के साथ स्नाइपर डॉग की सहायता से सर्च आपरेशन चलाया।
जिसके तहत पूरे क्षेत्र में सुरक्षा पुख्ता करते हुए करीब 200 संदिग्ध घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की। इस दौरान जांच की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छीपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या अपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि सुबह-सुबह चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी जो गैर कानूनी तरीके से रह रहे हों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
इसके साथ साथ पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।