{"_id":"6a10afc40d263bf0c503b470","slug":"20-vehicles-without-number-plates-were-challaned-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149718-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिना नंबर प्लेट चल रहे 20 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिना नंबर प्लेट चल रहे 20 वाहनों के किए चालान
Sat, 23 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल का चलन करते हुए ट्रैफिक इंचार्ज शुलेद्र खान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहीद ऊधम सिंह चौक, चीका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रहे 20 वाहनों के चालान किए गए जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट मोटरसाइकिल का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया।
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज शुलेंद्र खान ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं और बिना नंबर प्लेट व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने से बचें।
उन्होंने कहा कि कई बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग भी नियमों का उल्लंघन है।