फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 to 40 percent children reached school on the first day

पहले दिन 20 से 40 फीसदी बच्चे पहुंचे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
20 to 40 percent children reached school on the first day
ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद आज से स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। किसी स्कूल में 20 तो किसी में 40 फीसदी तक विद्यार्थी पहुंचे। वहीं शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भी कई विद्यालयों में सफाई नहीं हुई तो कई स्कूलों में उगी घास और वहां फैले पत्तों को भी साफ नहीं किया गया था। विभाग की ओर से पहले दिन स्कूलों में मिड-डे-मील तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्कूलों में मिड-डे-मील नहीं बन सका। यहां पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बिस्कुट और अन्य सामान वितरित करना पड़ा।
विज्ञापन

गीता भवन मंदिर के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दोनों शाखाओं में पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। माध्यमिक शाखा में 454 में से 97 और वरिष्ठ माध्यमिक शाखा में 1800 में से 600 छात्राएं पहले दिन उपस्थित हुईं। दोनों शाखाओं में पहले दिन विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील नहीं बन पाया।
विज्ञापन

कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहले दिन 2000 में से करीब 400 विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे। यहां 20 प्रतिशत विद्यार्थी ही विभिन्न कक्षाओं में मौजूद रहे। यहां भी स्कूल में मिड-डे-मील के लिए राशन नहीं पहुंचा। स्कूल के पास पहले से मौजूद राशन से विद्यार्थियों के लिए खाना बनाया गया। वहीं स्कूल प्रांगण में उगी बड़ी घास और पेड़ों के बिखरे हुए पत्तों के चलते सफाई का अभाव दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1800 में से करीब 850 छात्राएं पहले दिन स्कूल में पहुंची। स्कूल में मिड डे मिल तो छात्राओं को बांटा गया, लेकिन विभाग की ओर से राशन उपलब्ध नहीं कराया गया। शिक्षकों ने बताया कि विभाग ने शनिवार को राशन पहुंचाने की बात कही है। तब तक उन्होंने खुद बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने कहा कि विभाग से जो भी निर्देश मिले हैं, उस बारे में अध्यापकों को अवगत करवाया गया है। यदि कहीं कोई कमी है तो उसका पता लगाकर उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed