सिपाही पेपर लीक मामला: वांछित दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 63 आरोपी किए जा चुके हैं काबू
4 अगस्त को ओंकार होटल हिसार में हुई बैठक में शामिल आरोपी इक्कस निवासी राधेश्याम ने इन दोनों को लीक हुआ पेपर उपलब्ध करवाया था। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस ने दो अन्य वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 63 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
यह भी पढ़ें ः अमर उजाला विंटर कार्निवल: कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वाले 100 अध्यापक सम्मानित
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले की जांच के दौरान एसआईटी की टीम ने वांछित आरोपी जिला भिवानी के धारणवास निवासी नवीन व जिला जींद के बीबीपुर निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया। 4 अगस्त को ओंकार होटल हिसार में हुई बैठक में शामिल आरोपी इक्कस निवासी राधेश्याम ने इन दोनों को लीक हुआ पेपर उपलब्ध करवाया था।
यह भी पढ़ें ः झज्जर: अधजली और नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, गांव के ही तीन युवकों पर मारने व जलाने का आरोप
इस मामले में कैथल पुलिस द्वारा सभी 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम ने 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जिला जींद के खापड़ निवासी संदीप, गौतम व प्योदा निवासी नवीन को ऑंसर-की सहित काबू किया गया था। पुलिस इस मामले में वांछित अन्य सभी आरोपियों की धरपकड़ कर रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।