फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Half-burnt body found in Birhod village, murder case registered against three

झज्जर: अधजली और नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, गांव के ही तीन युवकों पर मारने व जलाने का आरोप

Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 25 Dec 2021 11:57 PM IST
सार

बिरहोड़ गांव में शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Half-burnt body found in Birhod village, murder case registered against three
सामान्य अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बिरहोड़ गांव में शनिवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति का नग्नावस्था में अधजला शव मिला है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन युवकों पर पति को मारने व जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


वारदात की सूचना पर पहुंची साल्हावास पुलिस ने बुधवार को मौका मुआयना किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बिरहोड़ गांव निवासी मोनिका ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी शादी सुरेंद्र (42) पुत्र चंद्रभान निवासी बिरहोड़ के साथ वर्ष 2002 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। लड़की बड़ी व लड़का छोटा है। उसका कहना है कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह बस अड्डे दूध लेने के लिए गई थी। उस समय अड्डे के पास स्थित पंचायती जमीन के पास मेरा पति सुरेंद्र, कृष्ण पुत्र टेकाराम, अनिल पुत्र सुमेर, और सुभाष पुत्र चंद्र सिंह निवासी बिरहोड़ शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने पति को घर आकर खाना खाने के लिए कहा तो सुभाष ने कहा की थोड़ी देर में घर आ जाएंगे। उसके बाद वह घर आ गई। उसका पति 9 बजे तक घर पर नहीं आया तो वह उसे देखने के लिए अड्डे की तरफ गई, लेकिन पति कहीं दिखाई नहीं दिया। वह घर आकर इंतजार करती रही। शनिवार की सुबह पता चला कि सुरेंद्र का नग्न अवस्था में अधजला शव गांव की पंचायती जमीन में पड़ा है। मोनिका का आरोप है कि पति को अनिल, सुभाष, कृष्ण ने जला कर मारा है।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकरण दहिया, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed