फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   1925 youth received health support from the Friendship Clinic

Kaithal News: मित्रता क्लीनिक से 1925 युवाओं को मिला स्वास्थ्य संबल

Sat, 14 Feb 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
1925 youth received health support from the Friendship Clinic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला नागरिक अस्पताल में संचालित मित्रता क्लीनिक किशोरों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभरा है। अब तक 1925 किशोर-किशोरियों ने यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है, जिनमें 1046 किशोर और 859 किशोरियां शामिल हैं।

क्लीनिक में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा अन्य गैर-संचारी बीमारियों के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. विकास धवन के नेतृत्व में इन रोगों की जांच, निशुल्क उपचार और परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। भारत सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के समग्र शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोरों को सुरक्षित, गोपनीय और अनुकूल वातावरण में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के कक्ष संख्या 233 में संचालित इस क्लीनिक में प्रशिक्षित परामर्शदाता सेवाएं दे रहे हैं। यहां आने वाले प्रत्येक किशोर-किशोरी की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है, ताकि वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिक में किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की जानकारी, संतुलित पोषण संबंधी सलाह, यौन संचारित रोगों की रोकथाम तथा मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष परामर्श दिया जाता है। विभाग का मानना है कि जागरूकता बढ़ाने और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करने से किशोरों में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।


नशा मुक्ति से मानसिक स्वास्थ्य तक मिल रही विशेषज्ञ सलाह

नशे की लत से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, क्रोध नियंत्रण, अवसाद और परीक्षा पूर्व तनाव जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध है। गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी, अनचाहे गर्भ से बचाव, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक परामर्श की सुविधाएं भी निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपमंडल अस्पतालों कलायत, गुहला, पूंडरी और सीवनमें भी मित्रता क्लीनिक शुरू किए हैं। प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की निगरानी में संचालित लक्ष्य अधिक से अधिक किशोरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed