{"_id":"5c7196b2bdec22073e1b6498","slug":"191550948018-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के झगड़े के बीच ढेड़ साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के झगड़े के बीच ढेड़ साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के झगड़े के बीच डेढ़ साल के मासूम की मौत
मौत के कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस ने जांच के लिए विसरा भेजा
ससुर ने दी पुलिस को बहू के खिलाफ शिकायत, कहा- उसकी लापरवाही के कारण हुई है बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पति-पत्नी के झगड़े के बीच एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे के दादा ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी बहू पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करके विसरा जांच के लिए भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।
विदित रहे कि दो दिन पहले अमरगढ़ गामड़ी में पति-पत्नी के विवाद के बीच एक महिला अपने बच्चे को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गई थी। बच्चा कई घंटे तक ठंड के मौसम में बाहर पड़ा रहा। पड़ोसी ने बाहर आकर देखा तो पुलिस को जानकारी दी। महिला थाना पुलिस व बाल कल्याण समिति की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को बाल उपवन केंद्र छोड़ा गया। यहां बच्चे की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजनों को सूचित किया। शुक्रवार शाम परिजन बच्चे को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी। शनिवार सुबह मेडिकल बोर्ड ने बच्चे का पोस्टमार्टम किया और विसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया। बच्चे के दादा राजेंद्र सिंह, पिता केहर सिंह ने बच्चे की मां व अन्य की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है।
जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। बच्चे के दादा के आरोपों पर भी रपट दर्ज कर ली गई है।