{"_id":"5c6aff10bdec227382447ca3","slug":"191550515984-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा, प्राकृतिक खेती व नशामुक्ति जागरुकता सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले में शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा, प्राकृतिक खेती व नशामुक्ति जागरुकता सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली
शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा, प्राकृतिक खेती व नशामुक्ति जागरूकता सम्मेलन का आयोजन
हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
फोटो संख्या-45
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव रोहेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि सभा एवं प्राकृतिक खेती व नशा मुक्ति हेतु जागरूकता सम्मेलन का आयोजन दीनबंधु फाउंडेशन की ओर से किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल ने की। कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करके शुरूआत हुई। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में किसान, मजदूर, महिलाएं व युवा मौजूद थे।
श्रद्धांजलि सभा से पूर्व युवाओं के मोटरसाइकिल जत्थे को हरियाणा विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ व दीनबंधु फाउंडेशन सुरेंद्र ढुल व नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने झंडी देकर रवाना किया। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए। राष्ट्रीय झंडा लहराकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया। गांव रोहेड़ा में आचार्य देवव्रत ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जहर युक्त रासायनिक खेती छोड़कर जहर मुक्त शून्य लागत प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम को सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, अरुण सराफ, हरदीप आंधली, राजेंद्र आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगरपालिका बंसी लाल, परमवीर, दिलबाग, वीरेंद्र छौत, नरेंद्र जुलानी खेड़ा, रत्न जाखौली, सुखबीर, नीरज कुंडू, राजेश बिढ़ाण, राजकुमार शर्मा, अनिल मलिक, राजेश, मांगे राम, महेंद्र खन्ना, राधा कृष्ण आर्य, मनी राम बालू आदि मौजूद थे।
मिनर्वा पब्लिक स्कूल में भी पहुंचे आचार्य देवव्रत
फोटो संख्या-46
कलायत। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि शिक्षा का दान महादान है। एक शिक्षक को विद्यार्थी की माता-पिता के विश्वास को हमेशा बनाए रखना चाहिए। राज्यपाल कैलरम गांव स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में शून्य लागत प्राकृतिक खेती एवं विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर एडीसी मोहित चावला, प्रेस सचिव रवि सहगल, राधा कृष्ण आर्य, पुलिस उपाधीक्षक जोगेंद्र श्योराण व अशोक कुमार, शकुंतला वजीर खेड़ा, अजीत चहल, प्रदीप दलाल, नाथुराम, पवन कुमार, रामदिया कुंडु, कृष्ण कुमार, चरण सिंह, श्रवण शर्मा, मनी राम आर्य, राजकुमार, महिपाल, भीम सिंह, सुभाष चंद्र, शलेंद्र, तरसेम, आनंद राणा, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।