फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   400 मीटर रेस में रीना तो 100 मीटर रेस में सविता रही प्रथम

400 मीटर रेस में रीना तो 100 मीटर रेस में सविता रही प्रथम

Sat, 19 Jan 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
400 मीटर रेस में रीना तो 100 मीटर रेस में सविता रही प्रथम
400 मीटर रेस में रीना तो 100 मीटर में सविता रही प्रथम
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
फोटो नंबर 1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें डीसीपीओ रेनू पसरीजा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डीसीपीओ ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष व इससे अधिक आयु की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मटका रेस, चम्मच रेस आलू रेस, दौड़ सहित अन्य प्रतिस्पर्धाएं करवाई गई।

प्रतियोगिता में मटका रेस में सुनीता प्रथम, कमलेश द्वितीय, बबीता तृतीय, 400 मीटर रेस में रीना प्रथम, तमन्ना द्वितीय, मंजू तृतीय, आलू चम्मच रेस में सविता प्रथम, किरण द्वितीय, शीला तृतीय, 300 मीटर रेस में कॉफी प्रथम, ममता द्वितीय, पूनम तृतीय, 100 मीटर रेस में सविता प्रथम, रीना द्वितीय, सुषमा तृतीय, साइकिल रेस में रेनू प्रथम, सोनिया द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम 4100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 3100 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया जो उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस मौके पर डीसीपीओ रेणू पसरीजा, अधीक्षक बलवान सिंह, अकाउंटेंट सतपाल, क्लर्क खेमलता, असिस्टेंट रामफल, धमेंद्र, डाटा इंट्री ऑपरेटर संदीप, डीसीपीओ कमलेश गर्ग अर्बन, रामरत्ती सीडीपीओ राजौंद, सभी ब्लॉक सुपरवाइजर मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed