{"_id":"5bf5a616bdec22695c1f6f01","slug":"191542825494-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड पर लीकेज हुआ बंद, 15 फुट की खुदाई कर ठीक की सीवरेज पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड पर लीकेज हुआ बंद, 15 फुट की खुदाई कर ठीक की सीवरेज पाइप लाइन
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर लीकेज हुआ बंद, 15 फुट की खुदाई कर ठीक की सीवरेज पाइप लाइन
फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। रेलवे रोड पर पाइप लाइन लीकेज के करीब एक महीनें बाद आखिरकार सीवर की टूटी हुई पाइप लाइन को जोड़ा दिया गया। सीवरेज को ठीक करने के लिए करीब 15 फुट गहरी खुदाई की गई। खुदाई के दौरान पानी भर जाने के कारण कीचड़ भी जमा हो गया जिसे पंप लगाकर व मजदूरों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद साफ कर लीकेज का पता लगाया गया। सिरसा सर्कल ठेकेदार प्रधान भगवान दास बंसल ने बताया कि सीवरेज की टूटी हुई पाइप में अलग से पाइप डालकर उसे चारों तरफ से सिमेंट-बजरी का लेंटर लगाकर भरा गया है। कन्या विद्यालय के समक्ष सड़क के बीचोबीच लीकेज के चलते करीब 15 फुट लंबी सड़क खराब के साथ-साथ सड़क कई स्थानों से दरक गई थी। सड़क के व्यस्त होने व इसके पास ही शिक्षण संस्थान और व्यापारिक प्रतिष्ठान होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर संज्ञान लेते पालिका प्रधान रजनी राणा ने जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता से संपर्क साध उन्हें लोगों के साथ बच्चों को होने वाली परेशानी से अवगत करवाते इस लीकेज स्थल को ठीक करवाने बारे कहा गया था।