{"_id":"5bf45706bdec2253c9587dfc","slug":"191542739718-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में छाए गुहला-चीका के खिलाड़ी--जीते 21 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में छाए गुहला-चीका के खिलाड़ी--जीते 21 पदक
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जीते 21 पदक
गुहला-चीका। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा पंचकूला में आयोजित हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ में गुहला-चीका के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में कुल 21 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
एथलेटिक्स कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में हरप्रीत सीड़ा ने 800 मीटर में स्वर्ण व 4 गुणा 400 मीटर रिले में रजत, अमन ओलख ने 200 मीटर में स्वर्ण व 4 गुणा 400 मीटर में रजत, गुरमीत व रिंकू ने 4 गुणा 400 रिले में रजत, कमलदीप ने 4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 मीटर में स्वर्ण, 400 मीटर में रजत, 800 में रजत, दमनदीप ने 4 गुणा 400 व 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक, तमन्ना ने 4 गुणा 400 में स्वर्ण, मनीषा ने 100 मीटर में रजत, 200 मीटर में कांस्य तथा 4 गुणा 100 में स्वर्ण, प्रीती ने 100 व 200, 4 गुणा 100 मीटर और 4 गुणा 400 रिले में स्वर्ण पदक, कमलजीत ने हपथलन में कांस्य पदक जीता। ये सभी खिलाड़ी चीका के खेल नर्सरी में अभ्यास करते हैं। जिला खेल अधिकारी सतविंद्र कौर गिल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।