फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फेक्टरी में बाल मजदूर भेजने वाला ठेकेदार सिविल लाईन पुलिस द्वारा काबू

फेक्टरी में बाल मजदूर भेजने वाला ठेकेदार सिविल लाईन पुलिस द्वारा काबू

Wed, 26 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फेक्टरी में बाल मजदूर भेजने वाला ठेकेदार सिविल लाईन पुलिस द्वारा काबू
फैक्टरी से छह बाल मजदूर रिहा, ठेकेदार गिरफ्तार
विज्ञापन

सिविल लाईन पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा बचपन बचाओ आंदोलन के अभियान के तहत जांच टीम ने एक फैक्टरी में छापा मार कर 6 बाल मजदूरों को रिहा करवाया है। साथ ही बाल मजदूरी करवा रहे ठेकेदार को काबू कर कर लिया।

थाना प्रबंधक सिविल लाईन सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि जेरंग बलहु जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी करीब 40 वर्षीय अशोक साहनी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा बचपन बचाओ आंदोलन राज्य संयोजक पुनीत शर्मा, सीडब्ल्यूसी कैथल व पुलिस की टीम द्वारा 28 जून को औचक निरीक्षण के दौरान प्यौदा रोड कैथल पर वरुण प्लास्टो पैक (इंडिया) नामक फैक्टरी में मजदूरी कर रहे 12 से 17 वर्ष मध्य आयुवर्ग के 6 बाल मजदूरों को रिहा करवाया गया। खतरनाक कार्यों की श्रेणी में मजदूरी कर रहे बच्चों को चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के सुपुर्द कर फैक्टरी मालिक व मजदूर ठेकेदार के खिलाफ चाइल्ड लेबर एक्ट तथा जेजे एक्ट की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया। काबू किया गया आरोपी उपरोक्त फैक्टरी में मजदूरों को भेजने की ठेकेदारी लिए हुए था। पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा फैक्टरी मालिक की पहचान कर ली गई तथा आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed