फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   20 फुट के पार पहुंचा घग्गर का जलस्तर

20 फुट के पार पहुंचा घग्गर का जलस्तर

Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 फुट के पार पहुंचा घग्गर का जलस्तर
20 फुट के पार पहुंचा घग्गर का जलस्तर
विज्ञापन

दो दिन में दो फुट चढ़ा पानी..
गुहला के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो दिन से बढ़ रहे गुहला से गुजर रही घग्गर नदी का जलस्तर मंगलवार शाम 20 फुट को पार कर गया। रात्रि करीब 9 बजे घग्गर का पानी खतरे के निशान से महज 4 फुट नीचे रह गया है। जिस कारण क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
जलस्तर बढ़ने से घग्गर नदी के आसपास स्थित गुहला के लगभग आधा दर्जन गांवों के खेतों में तो घग्गर का पानी सोमवार को ही चला गया था। अब एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। खतरे का निशान 24 फुट पर दर्शाया गया है। लेकिन पानी का स्तर 20 फुट तक पहुंचते-पहुंचते गांव सिहाली, रत्ता खेड़ा, मेंगड़ा, मंझेडी, मोहनपुर, बोपुर, भूंसला, छन्ना जटान, अरनौली सहित लगभग एक दर्जन गांवों के खेतों में मार करने लगता है।
विज्ञापन

20 फुट पानी पहुंचते ही घग्गर के दोनों ओर बसे गांवों में लोगों में चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच खबर मिली है कि घग्गर पार के गांव सिहाली में एक स्थान पर घग्गर का पानी किनारे फांदकर बाहर निकलना शुरू हो गया है। सिहाली के लोगों ने बताया कि अगर रात में पानी का आना कम नहीं हुआ तो हालात बहुत खतरनाक हो सकते हैं। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरे क्षेत्र पर पैनी निगाह रखे हुए है। सूचना तंत्र को मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शब्द दयाल ने कहा कि खतरे का निशान बेशक 24 फुट पर है। लेकिन 23 से ऊपर जाते ही खतरा शुरू हो जाता है। रात्रि करीब 9 बजे तक यह 20 फुट पहुंच गया है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed