{"_id":"5ba7dfff867a557f025678cd","slug":"191537728511-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। संजीव कुमार ने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रधान नरेश कुमार व महासचिव शिव चरण जो भी आगामी रणनीति के लिए आदेश करेंगे राजौंद के सफाई कर्मचारी इसके लिए पीछे नही हटेंगे बल्कि बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। तीसरे दिन ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन राज्य सचिव बीरभान जाखौली व श्याम लाल ने समर्थन किया। ब्लाक प्रधान ने बताया कि 24 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को सरकार ने अब तक पूरा नही किया जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगे है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा का समाप्त किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये किया जाए, नई पेंशन पोलिसी बंद करके पुरानी पेंशन लागू की जाए सहित कई अन्य मांगे है जिसे सरकार ने अभी तक पूरा नही किया। इस दौरान रोहताश, संदीप, सोनू, संजय कुमार, बीना, बबली, प्रेम, सूबे सिंह, अन्नु, राजबीर, सुरेश, बंटी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।