{"_id":"5b9ffc3c867a557f180c438c","slug":"191537211452-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2 लाख रुपये देने की कोई योजना लागू नहीं-डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2 लाख रुपये देने की कोई योजना लागू नहीं-डीसी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 2 लाख रुपये देने की कोई योजना लागू नहीं : डीसी
फर्जीवाड़े से कुछ लोग भरवा रहे हैं 50 से 500 रुपये लेकर लोगों से फार्म
ऐसे लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों को भी सही जानकारी प्रदान की जाए, ताकि वे ऐसे शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं।
डीसी लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीसी ने के संज्ञान में लाया गया कि जिला में कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह गलत धारणा फैलाई गई कि इस योजना के तहत बेटियों को 2 लाख रुपये की राशि दी जा रही हैं। इन शरारती तत्वों ने ग्राम वासियों के फार्म भरने के नाम पर 50 से 500 रुपये ऐंठे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही। इस बारे में गांव से खंड स्तर पर व्यापक प्रचार करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किसी घर में लड़की के जन्म लेने पर उसके परिजनों को उपहार व खिलौने देकर सम्मानित किया जाए। जिला में बेटी उत्सव, कुआं पूजन, कार्यशाला व जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। जिला में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए गुड्डा-गुड्डी बोर्ड पर हर माह लिंगानुपात दर्शाया जाए तथा गर्भवती महिलाओं के बारे में भी पूरा रिकार्ड रखा जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी कारणवश स्कूल से बाहर रहने वाली लड़कियों के सर्वेक्षण के बाद स्कूलों में प्रवेश के समय विशेष अभियान चलाकर इन लड़कियों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का एमसीपी कार्ड बनाया जाए और जिला में स्थित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निरंतर निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीएम कमलप्रीत कौर, जगदीप सिंह एवं संजय कुमार, उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, अधिवक्ता अरविंद खुरानिया, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, अनिता, ओमलता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।