फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रसव के बाद जिला अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों का लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद जिला अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों का लापरवाही का आरोप

Thu, 23 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद जिला अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों का लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद जिला अस्पताल में बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

मंगलवार सायं को दाखिल हुई थी प्रसूता, बुधवार सुबह दिया बच्ची को जन्म
जन्म के कुछ समय बाद बच्ची की मौत, कहा-स्टॉफ सदस्यों ने नहीं की देखभाल
जांच के नाम पर खानापूर्ति में लगे अधिकारी
फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में बुधवार को जन्म के कुछ घंटों बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर रोष प्रकट किया। वहीं बच्ची की मौत का कारण प्रसव के दौरान मुंह में तरल चला जाना बताया जा रहा है। पीएमओ का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
गांव मुदड़ी निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसे पूंडरी से कैथल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसने लड़की को जन्म दिया। इसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। काफी देर बाद जब बच्ची की मौत हो गई तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्ची के मुंह में तरल पदार्थ चले जाने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि इस पूरे मामले में चिकित्सकों व स्टॉफ सदस्यों की लापरवाही रही है। महिला को कुछ ऐसी दवाईयां ही दी गईं है, इस कारण बच्ची के मुंह तक ये गंदगी चली गई।
विज्ञापन

एक घंटे तक नहीं मिली बेड तक की सुविधा:
महिला की माता निर्मला ने बताया कि करीब एक घंटे तक भटकते रहे उसके बाद कोई बेड खाली करवाया गया। उन्होंने बताया कि नर्स भी सही नहीं बता रहीं कि क्या हुआ, उसकी बेटी का कैसा स्वास्थ्य है। मृतक बच्ची के पिता प्रदीप ने बताया कि महिला को पहला ही बच्चा होना था, जिसको लेकर जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन यहां अव्यवस्था का खामियाजा नवजात बच्ची को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
यह सामान्य डिलीवरी थी। इसमें बच्चा जब बाहर आ रहा होता है, उस समय कुछ पदार्थ उसके मुंह में जाने की संभावना बनी रहती है। इस बच्चे के केस में यही हुआ है। बाकि जांच करवाई जाएगी। यदि किसी की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। बच्ची की मौत का स्टॉफ सदस्यों को भी दुख है।
- डॉ. आरडी चावला, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed