{"_id":"5b7db26942c792465533623a","slug":"191534964329-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 साल के राज में जो पार्टी विकास नहीं करवा पाई, वह आज क्या विकास करेगी-सांसद राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 साल के राज में जो पार्टी विकास नहीं करवा पाई, वह आज क्या विकास करेगी-सांसद राजकुमार सैनी
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 साल में जो पार्टी विकास नहीं करवा पाई, वह आज क्या विकास करेगी: सांसद सैनी
गांव पिलनी में सांसद राजकुमार सैनी ने जनसभा को किया संबोधित
फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जो पार्टी आजादी के 72 वर्षों में 55 साल राज करके भी देश के हित में एक भी विकास कार्य नही कर सकी, वह अब आगे देश का क्या विकास करेगी। मंगलवार सांय गांव पिलनी में आयोजित एक जनसभा में सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक देश की पार्टी न होकर केवल और केवल एक परिवार की पार्टी है। जवाहर लाल से लेकर राहुल गांधी तक एक ही परिवार ने राज किया और अपनी चलाई। उन्होंने कहा कि इस परिवार के तलवे चाटने वाले देश हित के लिये नहीं, अपितु अपने स्वार्थ के लिये इस पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आज भ्रष्टाचार समाप्त करने की कहते हैं, उनके ही बड़े लोग आज जेलों में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय दो लाख 75 हजार सरकारी नौकरियां हैं, इनमें एक लाख 38 हजार केवल 10 प्रतिशत आबादी के ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रजातंत्र केवल 250 परिवारों के हाथ में है, यदि उनकी सरकार बनती है तो हर परिवार के हाथ में प्रजातंत्र होगा। इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष श्याम लाल मांडी, रामपाल गुज्जर, रतिराम जांगड़ा, रामरूप प्रजापति, जयपाल सैनी, रोशन लाल सैनी, डाक्टर बलवीर सिंह, पूर्व सरपंच रामपाल पिलनी, सरपंच प्रतिनिधि रामदिया पिलनी, रामनिवास पिलनी, नसीब सिंह पिलनी, कृष्ण पिलनी, सतीश पिलनी, महेंद्र, सतपाल, ज्ञानी राम, धर्मपाल, भगवान दास, टेकचंद, कुलदीप, राजू ठेकेदार और समस्त बाबा देवीदास समिति के सदस्य मौजूद रहे।