फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ेत में स्प्रे करते समय दवाई चढने से 33 वर्षीय युवक की मौत

ेत में स्प्रे करते समय दवाई चढने से 33 वर्षीय युवक की मौत

Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
ेत में स्प्रे करते समय दवाई चढने से 33 वर्षीय युवक की मौत
खेत में स्प्रे करते समय दवाई चढने से 33 वर्षीय युवक की मौत
विज्ञापन

फोटो नंबर-53
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। गांव खरकां में धान के खेतों में स्प्रे करते समय दवाई चढने से एक 33 वर्षीय युवक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। खरकां निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि गत तीन अगस्त को उसका लड़का बलविंद्र सिंह अपने खेत में कीट नाशक दवाई का स्प्रे करने गया था। स्प्रे करते समय बलविंद्र सिंह को दवाई चढ़ गई और वह बेहोश हो वहीं खेत में ही गिर पड़ा। सतनाम सिंह ने बताया कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बलविंद्र सिंह को दवाई चढने की सूचना दी तो वे तरंत खेत में पहुंचे और बेहोश पड़े बलविंद्र सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर डाक्टर ने बलविंद्र सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसे किसी बड़े अस्पजाल में ले जाने को कहा। सतनाम सिंह ने बताया कि जब वे बलविंद्र सिंह को लेकर कैथल जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सतनाम सिंह ने बताया कि बलविंद्र सिंह शादी शुदा था और वह अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चे व पत्नी को छोड़ गया है। घर में कमाने वाला बलविंद्र सिंह अकेला था, बेटे बलविंद्र सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार को पालने की जिम्मेवारी उसके बूढ़े कंधों पर आ गई है। सतनाम सिंह ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed