फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सांसद राजकुमार सैनी के गोद लिए गांव सांगन के सरपंच पर अब पुलिस कर्मचारी से मारपीट व वर्दी फाडने के आरोप में केस दर्ज

सांसद राजकुमार सैनी के गोद लिए गांव सांगन के सरपंच पर अब पुलिस कर्मचारी से मारपीट व वर्दी फाडने के आरोप में केस दर्ज

Fri, 03 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी के गोद लिए गांव सांगन के सरपंच पर अब पुलिस कर्मचारी से मारपीट व वर्दी फाडने के आरोप में केस दर्ज
सांगन के सरपंच पर पुलिस कर्मचारी से मारपीट व वर्दी फाड़ने के आरोप में केस
विज्ञापन

पहले पटवारी को पीटने व शराब ठेकेदार से विवाद में भी हो चुका है भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी के गोद लिए गांव सांगन के सरपंच सुरजीत सिंह के खिलाफ थाना सदर में एक पुलिस कर्मचारी से मारपीट करने, वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इससे पूर्व पटवारी से मारपीट, शराब ठेकेदार से मारपीट के आरोप में भी सरपंच के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। नए दर्ज मामले में आरोपियों में उसका बेटा भी शामिल है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना पुलिस में कार्यरत कर्मचारी मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात वह साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर था। इसी बीच एक कार में सवार पांच-छह व्यक्ति थाने में आए। दो व्यक्ति गाड़ी के पास खड़े हो गए और तीन उसके पास आए। इनमें सांघन गांव का सरपंच सुरजीत सिंह, उनका बेटा कुंदन व धर्मपाल शामिल है। एक व्यक्ति को चोट लगी हुई थी। इनमें एक व्यक्ति नशे की हालत में था। उसने अपनी चोट के बारे में कार्रवाई करने की बात कहकर उसे एक तरफ ले गए और कहा कि उनकी शिकायत दर्ज करो। इस पर उसने कहा कि यह गांव संगतपुरा पुलिस चौकी में आती है, इसलिए वहीं पर कार्रवाई होगी। आरोपी ने बहस शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने उस पर हमला करते हुए वर्दी फाड़ दी। सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाई। साथी कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया। मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बिलासा राम ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed