{"_id":"5b254fe44f1c1bf66e8b87c3","slug":"191529171940-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लोकसभा व 90 विधान सभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी शिरोमणी अकाली दल: सौथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लोकसभा व 90 विधान सभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी शिरोमणी अकाली दल: सौथा
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी शिरोमणि अकाली दल: सौथा
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा की एक बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर पातशाही छठी एवं नौवीं चीका चौक में बुलाई गई। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा ने की। प्रदेश की ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की गई। प्रधान शरणजीत सिंह सौथा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी पार्टी के लिए उसका संगठन रीड्ड की हड्डी होता है। यदि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी का सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा ने अपने संगठन को मजबूत बनाने का बीड़ा उठाया है। सौथा ने कहा कि इसके लिए पार्टी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे और पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल प्रदेश में सभी सीटों पर लोक सभा व विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। गरीब लोगों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, गरीब बच्चियों की शादी के लिए पंजाब की तर्ज पर शगुन योजना शुरू की जाएगी, बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन बढ़ा कर दोगुनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की हालत में सुधार करने के लिए स्वामी नाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव सुखबीर सिंह मांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष पृथीपाल सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान हजूर सिंह भर्मी, जिला प्रधान भुपेंद्र सिंह चक्कू, गुरमीत सिंह पुनिया, सुरिंद्र सिंह, प्रीतम सिंह व सुच्चा सिंह भी मौजूद रहे।