{"_id":"5a204eaa4f1c1b96698b65c4","slug":"191512066730-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सर्वहित पार्टी- जसबीर तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सर्वहित पार्टी- जसबीर तंवर
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सर्वहित पार्टी : जसबीर तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर्वहित पार्टी के उम्मीदवार प्रदेश के सभी 90 हलकों में उम्मीदवार उतारेंगे। पूरे देश सहित हरियाणा के 56 लोगों ने इस पार्टी का गठन किया है। पार्टी ने प्रदेश के 10 जिलों में जिलाध्यक्ष व हलका अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कैथल जिले में जसबीर आर्य तंवर निवासी गांव क्योड़क को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैथल में पार्टी से 5000 युवाओं को जोड़कर सदस्यता दी गई है।
1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पार्टी के कार्यकर्ता 200 बाइकों के काफिले के साथ पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाएंगे। जागरूकता अभियान के लिए बाइकों का काफिला एक दिसम्बर को गांव क्योड़क से रवाना होगा, जो गांव टीक से होते हुए पूंडरी हलके से अपना अभियान शुरू करेगा। सर्वहित पार्टी के जिलाध्यक्ष जसबीर तंवर क्योड़क ने वीरवार को मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पार्टी के कार्यों व उद्देश्य के बारे में बताया। जसबीर ने कहा कि पार्टी बेरोजगारी, शिक्षा व नशे का मुद्दा लेकर लोगों के बीच पहुंचेगी। नशे के खिलाफ भाजपा खोखले दावे करती आई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गोद लिए गांव क्योड़क की चर्चा की जाए तो यहां की पंचायत ने रेजुलेशन डालकर सरकार से निवेदन किया था कि उनके गांव में कोई भी शराब का ठेका या खुर्दा न खोला जाए। लेकिन इसके बावजूद गांव में शराब का ठेका खोला गया है। इस सरकार में नेताओं की कम अधिकारियों की ज्यादा चलती है। सर्वहित पार्टी का उद्देश्य है कि प्रदेश में कोई भी महिला या पुरुष कम से कम 10वीं तक पढ़ा-लिखा होना चाहिए। इस मौके पर जिला सचिव सुरेश चंदाना, कलायत हलका अध्यक्ष भूमिदेव, कैथल हलका अध्यक्ष ईश्वर मलिक, पूंडरी हलका अध्यक्ष सुशील टाया, पूंडरी हलका उपाध्यक्ष देववर्त राणा, मीडिया प्रभारी सोनू आर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
200 बाइकों के काफिले साथ जिले में चलाएंगे जागरूकता अभियान
फोटो नंबर-1