फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एडीसी एवं कालेज प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह ने किया कालेज परिसर का दौरा

एडीसी एवं कालेज प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह ने किया कालेज परिसर का दौरा

Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
एडीसी एवं कालेज प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह ने किया कालेज परिसर का दौरा
दौरा कर विभागाध्यक्षों को दिए टिप्स
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी एवं आरकेएसडी कालेज के प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह ने कालेज परिसर का दौरा किया तथा आगामी 15 व 16 सितंबर को होने वाली नैक टीम के निरीक्षण के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। प्रशासक ने साथ कालेज के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन को भी देखा तथा उसमें किए जाने वाले सुधार के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग भी उनके साथ रहे। उन्होंने मुख्य लाइब्रेरी, अंग्रेजी विभाग, राजनीति शास्त्र विभाग, भूगोल विभाग, करियर एंड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ कार्यालय का भी अवलोकन किया।

उन्होंने निर्देश दिए किए प्लेसमेंट सेल में एक पैनल बोर्ड पर स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के बाद उन विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों की सूची लगाई जाए जहां विद्यार्थी जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। इसके अलावा रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी इस सेल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को निरंतर जानकारी मिलती रहे। उन्होंने मुख्य लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन को भी विशेष टिप्स देते हुए किताबों को विषय व लेखक के नाम के हिसाब से रैक में रखने के इजाद हुए नए तरीकों की जानकारी दी तथा एक विद्यार्थी के रूप में पुस्तक जारी करने की खिड़की पर जाकर मुंशी प्रेम चंद की पुस्तक गोदान तथा विक्रम सेठी की पुस्तक को जारी करने के लिए कहा तथा कर्मचारियों के पुस्तक जारी करने की विधि को देखा। राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों से उनकी कक्षाओं में जाकर रूबरू हुए तथा उनसे विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों की योग्यता का आंकलन भी किया। उन्होंने भूगोल की जीआईएस लैब का अवलोकन करते हुए वहां रखे गए ग्लोब व अन्य मॉडल के बारे में भी डा. कृष्ण लाल व प्रो. रघुबीर सिंह से चर्चा की। प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने कालेज में नैक के निरीक्षण के तहत चल रही तैयारियों के संदर्भ में जानकारी दी तथा बताया कि सभी विभागाध्यक्ष व टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य निरीक्षण के दृष्टिगत तैयारियों को चाक चौबंद कर रहे हैं। इस अवसर पर विभाग विभागों के विभागाध्यक्ष सहित लाइब्रेरी के कन्वीनर डा. राजबीर पाराशर, डा. सीबी सैनी, विकास भारद्वाज, सुरेंद्र आर्य, डा. गगन मित्तल, प्रो. श्रीओम, डा. अशोक अत्री व संस्था के पीआरओ महेंद्र खन्ना, लाइब्रेरियन अजमेर नैन व उमेश पाहूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed