फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   श्रीगणेश उत्सव की धूम..कई संस्थाओं ने किया श्रीगणेश विसर्जन

श्रीगणेश उत्सव की धूम..कई संस्थाओं ने किया श्रीगणेश विसर्जन

Mon, 28 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रीगणेश उत्सव की धूम..कई संस्थाओं ने किया श्रीगणेश विसर्जन
श्रीगणेश उत्सव की धूम, कई संस्थाओं ने किया श्रीगणेश का विसर्जन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले भर में पिछले कई दिनों से चल रहे श्रीगणेश उत्सव के बीच कई संस्थाओं ने सोमवार को श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं कई जगह अभी पूजा-अर्चना जारी है। कैथल के सर्राफा बाजार सहित कई जगह इस बार उत्साह के साथ श्रीगणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां सुबह-शाम आरती के साथ-साथ दिन भर पूजा अर्चना चल रही है। गणपति बप्पा को लड्डुओं सहित कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जा रहा है।
गणपति बप्पा मौरेया जयकारों के साथ किया बप्पा का विसर्जन:-सेठान मोहल्ला के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान गणपति बप्पा की मूर्ति का सोमवार को विसर्जन किया गया। रोहित शर्मा एवं उनके पुत्र लव शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को भगवान गणपति महोत्सव को मनाने के साथ गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी। गर्व शर्मा, प्रथम सैनी, राहुल सैनी, सागर, राघव, तुषार, वंश, वत्सल, मुकन्दा, प्रज्जवल, रिषभ, खुशी, अनुष्का, एष्ता, भूमि, मान्या ने भगवान गणपति जी के जयकारे लगाए। सारा वातावरण ‘गणपति बप्पा मौरेया’ के जयकारों से गूंज उठा। लव शर्मा ने बताया कि तीन दिन तक गणपति महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने गणपति बप्पा की आरती भी की। तत्पश्चात ागवान गणपति जी की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया गया और बच्चों ने अगले बरस तुम जल्दी आना के भी जयकारे लगाए।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में निकाली कलश यात्रा:-नई अनाज मंडी में कलश यात्रा निकाली गई। यहां चल रही श्रीगणेश पूजा के दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर रामनिवास मित्तल, अनाज मंडी प्रधान सुरेश चौधरी, धर्मपाल कठवाड़, सतीश जैन, जोगध्यान गोयल, राधेश्याम, रामकृष्ण, सुरेश नौच, मांगे राम खुरानिया, कृष्ण पाई, गौरव, सौरव, मनमोहन गर्ग, कृष्ण गर्ग, राजनारायण, पवन, सुरेश बालू, तरसेम गर्ग, महेश गोयल सहित कई गणमान्य लोगों ने पूजा अर्चना कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed