फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बैठक कर वार्षिक समारोह की तैयारियों पर की चर्चा

बैठक कर वार्षिक समारोह की तैयारियों पर की चर्चा

Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बैठक कर वार्षिक समारोह की तैयारियों पर की चर्चा
बैठक कर वार्षिक समारोह की तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट सदन सोसाइटी की एक बैठक वीरवार को खनौरी रोड स्थित नव निर्माणाधीन जाट धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान शंकर दास ने की। बैठक में धर्मशाला में पांच अगस्त को होने वाले वार्षिक उत्सव के बारे विचार किया गया। धर्मशाला के महासचिव भरत सिंह बैनीवाल ने बताया कि वार्षिक महोत्सव के मुख्यातिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. शमशेर सिंह, भाई रणबीर मान व डा. राजेश कौथ रहेंगे। बैनीवाल ने बताया कि उत्सव की तैयारियां शोर-शोर से चल रही हैं। जिसमें अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। धर्मशाला में लगभग 120 से ऊपर कमरे समाज द्वारा अनुदान के तौर पर दिए जा चुके हैं। दानवीरों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सत्यदेव धारीवाल, बनी सिंह संधू, जयकिशन मान, रोशन लाल पाडला, सुरजीत बैनीवाल, शमशेर सिंह, रामनिवास दिल्लोवाली, बलवान मलिक, सुरेश व सतपाल मौजूद रहे।


दूसरे गुट ने भी की बैठक
कैथल। जाट धर्मशाला एवं विकास समिति की बैठक जाट संस्था के प्रधान रणबीर सिंह फौजी की अध्यक्षता में जवाहर पार्क में हुई। जिसमें जिले भर से जाट समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रधान बलवान कोटड़ा ने कहा कि सिरटा रोड पर नव निर्मित जाट धर्मशाला में बुलाए गए कांग्रेस सम्मेलन सामाजिक सम्मेलन की बजाए पार्टी विशेष का सम्मेलन है। इस सम्मेलन में सारे जाट समाज को साथ नहीं जोड़ा गया है। यह महज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, जबकि पूरा जाट समाज तो जाट धर्मशाला नए बस स्टैंड के आस-पास बनवाने का पक्षधर है। जिसके लिए सेक्टर-19 में जाट समाज द्वारा 7 लाख 71 हजार रुपये हुडा कार्यकाल में जमा करवाए गए थे। लेकिन तत्कालीन मंत्री की नाराजगी के कारण भूमि का आवंटन नहीं हो सका। नव निर्मित धर्मशाला के जो मेंबर बनाए गए हैं वो एक विशेष पार्टी के मेंबर हैं। इस अवसर पर शिवचरण नौच, रामधारी नैन, रामपाल चहल गुहणा, प्रेम संगतपुरा, राजा संगतपुरा, मोहिन्दर अटेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed