फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरपालिका की चेयरपर्सन व वाईस चेयरमैन के लिए चुनाव आज

नगरपालिका की चेयरपर्सन व वाईस चेयरमैन के लिए चुनाव आज

Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका की चेयरपर्सन व वाईस चेयरमैन के लिए चुनाव आज
नगरपालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए चुनाव आज
विज्ञापन

फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी की चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनने की एक बार फिर तारीख आने के पश्चात पूंडरी शहर में राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। नगरपालिका सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि नगरपालिका की चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन के लिए 1 मार्च की तारीख आ गई है और दोपहर के 2 बजे इन पदों के लिए चुनाव होंगे और यह चुनाव सीटीएम वीरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में संपन्न करवाए जाएंगे। चेयरपर्सन के लिए वार्ड नं 7 की पार्षद डॉ. संतोष खुराना का नाम शुरू से ही खूब चर्चा में चला हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉ. संतोष को अधिकतर पार्षदों का पूरा समर्थन प्राप्त है और उनका पुत्र समर्थित पार्षदों को बाहर हिल स्टेशन पर घुमाने भी ले गया है, ताकि कोई विपक्षी समर्थित पार्षदों को कहीं बहका न दे। विधायक प्रो. दिनेश कौशिक का समर्थन भी डॉ. संतोष खुराना के पक्ष में ही बताया जा रहा है और अन्य किसी का नाम चर्चा में भी नहीं है, इसलिए डॉ. संतोष खुराना का नगरपालिका चेयरपर्सन बनना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन यह राजनीति और इसमें कब क्या हो जाए इसका किसी को कुछ पता नहीं हैे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22 फरवरी को नगरपालिका के चुनाव एसडीएम कमलप्रीत कौर के नेतृत्व होने थे, लेकिन ऐन मौके पर एसडीएम को रिलिव कर दिया गया, जिनका ट्रांसफर पहले हो चुका था, जिससे नगरपालिका के चुनाव स्थगित हो गए थे और अब दूसरी बार यह चुनावों की तारीख आई है और अब देखना यह है कि इस बार यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे या इस बार फिर कोई अड़चन अड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed