फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी
विज्ञापन

सरकार से मांगा सातवां वेतन आयोग व जॉब सुरक्षा
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी गई। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग में कई तरह से सेवाएं प्रभावित हुईं। दूसरे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान हरदीप सिंह ने की। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करना, समान काम समान वेतन व सातवें वेतन आयोग का लाभ कर्मचारियों को देने जैसी मांगों को लागू करने की सरकार से अपील की।

बुधवार की हड़ताल को मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान ओमपाल, रोडवेज के जिला प्रधान जसबीर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सेक्रेटरी जरनैल सिंह, मेंटल हेल्थ से डा. विनय गुप्ता व विकलांग अधिकार मंच के जिला प्रधान नरेश सजुमा ने संबोधित किया। उन्होंने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन व योगदान देने की बात कही। हड़ताल के दौरान लगभग 320 कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें एंबुलेंस के सभी कर्मचारी, आयुष विभाग, आरबीएसके, सिविल सर्जन ऑफिस स्टाफ, लेखा स्टाफ, स्टाफ नर्स, सूचना सहायक व कंप्यूटर असिस्टेंट जैसी कैटेगरी के कर्मचारी हैं। सभी कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष है। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार की दमनकारी नितियों के खिलाफ आवाज उठाई है। इस अवसर पर जिला प्रधान हरदीप सिंह, उपप्रधान नरेंद्र सिंह, विकास, कुलदीप शर्मा, रीना ढुल, सुनील सैनी, सुमन रानी, गीता, गोपाल, नवीन चहल, सुनील, तेज प्रताप, आशीष, महावीर, तेजपाल व नरेश मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सभी मांगे नहीं मानी तो दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed