फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu, 22 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मवीर सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 के कार्य सुचारु तरीके से निपटाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह अधिकारी संबंधित विषय को आयोग के कानून, नियम व समय-समय पर जारी की जाने वाली हिदायतों अनुसार निपटाने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

डीसी धर्मवीर सिंह द्वारा जारी आदेशों के तहत मैनपावर प्रबंधन, एसएमएस निगरानी व संचार योजना एवं कम्प्यूटर संबंधित कार्य के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रबंधन हेतू कैथल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, यातायात प्रबंधन हेतू क्षेत्रीय प्राधिकरण के सचिव, प्रशिक्षण प्रबंधन हेतू एमसी कैथल के एक्सईएन, सामग्री प्रबंधन हेतू कैथल तहसीलदार, आदर्श चुनाव आचार संहिता के क्रियान्वयन हेतू नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी, खर्च निगरानी हेतू आयकर अधिकारी, आब्जर्वर हेतू सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक, बैलेट पेपर/डमी बैलेट व पोस्टल बैलेट पेपर के लिए जिला सैनिक बोर्ड के सचिव, मीडिया / जन संचार हेतू जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी, सभी एसवीईईपी हेतू जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हैल्प लाईन व शिकायत निवारण हेतू जिला राजस्व अधिकारी, नियंत्रण कक्ष हेतू उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक, मतगणना केंद्रों की तैयारी एवं रख-रखाव के लिए लोक निर्माण विभाग डिविजन एक के कार्यकारी अभियंता तथा मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन नोडल अधिकारियों के साथ सहायतार्थ अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed