{"_id":"5bc4db83bdec2269637c130d","slug":"181539627907-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार को कोसा
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार को कोसा
कहा- जहां मुख्यमंत्री भी खुद को सुरक्षित न समझता हो, वहां कानून व्यवस्था कैसी होगी?
सीएम व मंत्री कार्यक्रम के लिए पूरी पुलिस फोर्स को लगा लेते हैं अपनी सुरक्षा में, जिस कारण प्रदेश में बढ़ रहे हैं अपराध
फोटो संख्या-15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग दास गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें व्यापारियों को आ रही परेशानियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बजरंग दास गर्ग ने कहा कि हरियाणा में व्यापारी ही नहीं जज तक सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री व मंत्री जब चलते हैं तो सारी पुलिस को अपनी सुरक्षा में लगा लेते हैं। जिससे प्रदेश के थानों व चौकी में पुलिस ही नहीं बचती और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होती है। जिस राज्य में न्यायपालिका के जज के परिवार ही सुरक्षित न हो उस राज्य की सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। सरकार ने व्यापारी व आम जनता की सुरक्षा राम भरोसे छोड़ रखी है। हरियाणा में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में चोरी, लूटपाट, हत्या, फिरौती व महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म न होता हो। जबकि सरकार कानून व्यवस्था में सुधार लाने की बजाए हरियाणा में व्यापार व उद्योग चलाने के लिए सुरक्षित राज्य बता रही है। जबकि सच्चाई इससे कोसों दूर है।
गर्ग ने कहा कि जिस राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो उस राज्य में कौन पड़ोसी राज्य व विदेश का उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाने की गलती करेगा। इस सरकार में अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। अधिकारी संबंधित विभागों में व्यापारी से बिना सेवा शुल्क लिए कोई काम तक नहीं करते फिर भी सरकार ईमानदारी का झूठा ढोंग पीट रही है। अगर सरकार हकीकत में प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देना चाहती है तो सबसे पहले भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकार नकेल डालें और प्रदेश में व्यापारी व उद्योगपतियों को तंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। जिमखाना क्लब में आयोजित बैठक में गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल युवा इकाई का शहरी प्रधान सुमित बंसल, प्रदेश सचिव राम कुमार बंसल, युवा जिला चेयरमैन रजत गोयल को बनाया गया है।
विज्ञापन
इस बैठक में व्यापार मंडल शहरी प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता, जिला प्रधान श्रवण गोयल, प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक गोयल एडवोकेट, युवा शहरी प्रधान सुमित बंसल, प्रदेश सचिव राम कुमार बंसल, युवा इकाई जिला चेयरमैन रजत गोयल, युवा जिला प्रधान राहुल सर्राफ, पूर्व पार्षद व शहरी संरक्षक दर्बारा नैन, संजय मित्तल, सन्नी मंगला, कपिल मंगला, प्रमोद जैन, राहुल मंगला, अश्वनी गर्ग, राकेश गर्ग, सुन्दर गोयल, विशाल गोयल, प्रमोद जैन, अमित गर्ग, करूण सतीजा, प्रनीत बंसल व्यापारी प्रतिनिधी भारी संख्या में मौजूद थे।