{"_id":"5bbcf993867a55281b2cc791","slug":"181539111315-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिग यार्ड मामला: नपा ने सोमवार देर रात शहर का कचरा डंप कर ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिग यार्ड मामला: नपा ने सोमवार देर रात शहर का कचरा डंप कर ली राहत की सांस
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी छिपे नपा कर्मचारियों ने डंपिंग यार्ड पर डाला कचरा
डंपिंग यार्ड मामला : नपा ने सोमवार देर रात शहर का कचरा डंप कर ली राहत की सांस
, आज हो सकता है किसानों के साथ समझौता
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। किसानों के विरोध के बावजूद नपा के कर्मचारियों ने सोमवार देर रात डंपिंग यार्ड पर कचरा डंप करके राहत की सांस ली। सोमवार को देर रात कचरा डंप करने के बाद नपा के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को भी किसानों की गैर मौजूदगी में शहर का कचरा डाल दिया है। जिससे अब शहर के लोगों को कूड़े के ढेरों से कुछ राहत मिली है।
मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि कचरा डंप करने की समस्या काफी विकराल बन गई थी। जिससे न केवल शहरवासी बल्कि नगर पालिका के सभी कर्मचारी काफी परेशानी थे। अब स्थायी डंपिंग स्टेशन पर कचरा डंप होने के बाद कुछ राहत मिली है।
वहीं भाकियू के पदाधिकारी सुखपाल ने कहा कि धान के सीजन के चलते सोमवार को किसान भाई रात के समय धरने पर नहीं बैठ सके। कई किसान दिल्ली में प्रदर्शन में घायल किसानों हाल चाल जानने के लिए गए हुए हैं। इसलिए दो दिन तक भाकियू के पदाधिकारी डंपिंग स्टेशन पर धरना नहीं दे सके। डीसी से किसानों के साथ डंपिंग स्टेशन के विवाद को लेकर बैठक करनी है। बुधवार को ही डीसी से सीधी बात करके डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग की जाएगी। पक्का आश्वासन मिलने के बाद ही धरने को समाप्त किया जाएगा। यदि डीसी ने भी किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो यहां पर ऐसे ही डटे रहेंगे। बुधवार को नपा के अधिकारियों या कर्मचारियों को किसी भी हालत में समझौते से पहले कचरा डंप नहीं करने दिया जाएगा।