{"_id":"5b956b3f867a5501370eee5f","slug":"181536518975-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटस लेने के लिए अंतिम मौका, 14 सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटस लेने के लिए अंतिम मौका, 14 सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स लेने के लिए अंतिम मौका, 14 सितंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किराये पर रह रहे लोगों को सरकार द्वारा दिया जा रहा है लाभ
ढाई लाख रुपये सरकार देगी, ढाई लाख रुपये देने होंगे आवेदनकर्ताओं को
फोटो नंबर-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किराये पर रह रहे लोगों के लिए हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स लेने के लिए अब 14 सितंबर तक अवसर है। पात्र व्यक्ति ढाई लाख रुपये देकर पांच लाख रुपये कीमत का फ्लैट ले सकते हैं। यह ढाई लाख रुपये की राशि भी उन्हें किश्तों में अदा करनी होगी। हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा नगर परिषद परिसर में 14 सितंबर तक शिविर लगा लोगों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिसके कुछ समय बाद हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए फ्लैटों को आवेदनकर्ताओं को दे दिया जाएगा। यह शिविर बीते शनिवार से शुरू भी हो चुका है। जिसमें लोगों को इसके बारे जानकारी दी जा रही है।
ढाई लाख रुपये सरकार देगी, ढाई लाख रुपये देने होंगे आवेदनकर्ताओं को : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाउसिंग बोर्ड की ओर से फ्लैट की कीमत पांच लाख रुपये रखी गई है। यदि किसी आवेदनकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान लेने के लिए आवेदन किया है तो वह 2.50 लाख रुपये की राशि देकर फ्लैट को खरीद सकता है। अन्य 2.50 लाख रुपये की राशि आवेदनकर्ता की सब्सिडी के रूप में सरकार द्वारा दी जाएगी।
शहर में हाउसिंग बोर्ड ने बनाए करीब 500 फ्लैट : हाउसिंग बोर्ड के एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि कैथल शहर में ढांड रोड व जींद रोड पर स्थित नेशनल हाईवे पर स्थित कालोनियों में करीब 500 फ्लैट का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही और फ्लैट बनाए जाने का कार्य भी प्रगति पर है। आवेदन करने वाले लोगों को इन्हीं दोनों कालोनियों में बनाए गए फ्लैटों का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों के लिए बनाए गए थे फ्लैट्स, लोगों ने कीमत अधिक लगी तो कर दिया था सरेंडर : ढांड रोड पर स्थित सनसिटी एवं जींद रोड बाईपास पर स्थित बेस्ट सिटी में करीब 500 से अधिक फ्लैट्स बीपीएल परिवारों के लिए बनाए गए थे। जिन्हें लोगों ने अधिक महंगा होने के कारण वापस कर दिया था। ऐसे में अब सरकार ने इन फ्लैट्स को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को देने का फैसला लिया है। जिसमें कीमत 5 लाख रुपये रखी गई है। यह योजना केवल किरायेदार श्रेणी के आवेदकों के लिए है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक ढांड ने कहा कि लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। बिना घर के लोगों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। जब सरकार उन्हें ढाई लाख रुपये की राशि मकान दिलवाने में मदद के तौर पर दे रही है। लोग इस योजना का लाभ उठाएं।