{"_id":"5b5e09064f1c1be94b8b76be","slug":"181532889350-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला नशाविरोधी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नशाविरोधी अभियान
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब संजय बस्ती में नशे के सौदागरों पर जनता का हल्ला बोल
नशा बेचना है तो कोई और जगह तलाशो..यहां तो नहीं बिकने देंगे
पुलिस बुलाकर शराब का एक खुर्दा करवाया सील, स्मैक बेचने के आरोपियों को चेतावनी जारी
फोटो संख्या-36 व 37
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। हंस नगर में स्मैक के धंधेबाजों के खिलाफ खड़ा हुआ जन आंदोलन अब शहर के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगा है। रविवार सुबह संजय बस्ती के लोगों ने इकट्ठे होकर वार्ड में नशे का धंधा कर रही एक महिला के घर पर हल्ला बोला और कहा कि नशा बेचना है तो कोई और जगह तलाशो। लोगों की अगुवाई वार्ड 9 के पार्षद राजेश ठाकुर कर कर रहे थे। ठाकुर को समर्थन देने के लिए पालिका अध्यक्ष अमनदीप कौर शर्मा के पति राजेश शर्मा पिंटू व अन्य वार्डों के पार्षद भी आए थे। राजेश ठाकुर ने गेट खुलवाकर महिला व उसके बेटे को बाहर बुलाकर चेतावनी दी कि पहली बार समझाने आए हैं। अगली बार पुलिस कार्रवाई करवाएंगे। ठाकुर ने कहा कि अगर फिर स्मैक बिकनी बंद न हुई तो फिर आम लोग अपने स्तर पर कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे।
हंस नगर से उठी थी चिंगारी : वार्ड 17 में पडने वाली चीका की हंस नगर कालोनी में नशे के खिलाफ पहली चिंगारी भड़की थी। 22 जुलाई को हंस नगर के निवासियों ने अपने पार्षद बलकार सिंह बल्लू की अगुवाई में कालोनी के एक घर पर धावा बोलकर नशा बंद करने अथवा कालोनी छोड़कर चले जाने को बोला था।
शराब के खुर्दे का करवाया शटर डाउन : स्मैक बेचने की आरोपी महिला को चेतावनी देने के बाद पार्षद राजेश लोगों को साथ लेकर पास ही शराब के एक अवैध खुर्दे पर पर पहुंचे और खुर्दे के कारिंदों को बाहर निकालकर उसका शटर डाउन करवा दिया। वहीं खड़े-खड़े उन्होंने पुलिस बुलाई और शराब की बोतलें जब्त करवाकर खुर्दा संचालक का चालान करवा दिया।
विज्ञापन
नशे के धंधे ने बर्बाद कर दी संजय बस्ती : एमसी राजेश ठाकुर ने कहा कि नशे के धंधेबाजों ने संजय बस्ती को बरबाद करके रख दिया है। ठाकुर ने कहा कि बस्ती में गरीब रेहड़ी फड़ी वाले, मजदूर व छोटे दुकानदार निवास करते हैं। बस्ती में जगह-जगह स्मैक बिक रही है। जगह-जगह शराब बेची जा रही है। लोग नशे के चक्कर में अपनी सारी कमाई उड़ा देते हैं और घरों में लड़ाई क्लेश हो रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि संजय बस्ती में घुसने के मार्ग पर नशे के अड्डे होने के कारण नशेबाज आती जाती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। लोगों का जीना दूभर हो गया है। अगर वह नहीं रूकी तो आने वाले दिनों में नाकाबंदी करके आम जनता ठोस कार्रवाई का रास्ता करेगी।
एसएचओ चीका अजीत राय ने कहा कि संजय बस्ती में नशा बिकने की सूचना पाकर पुलिस ने वहां का दौरा किया था। अवैध शराब के खुर्दे से 155 बोतल शराब बरामद कर खुर्दा संचालक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। नशा बेचने की आरोपी महिला को भी चेतावनी दी है।