फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गली से कब्जा हटाने की मांग पर एसडीएम से मिला रामस्वरुप

गली से कब्जा हटाने की मांग पर एसडीएम से मिला रामस्वरुप

Tue, 09 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
गली से कब्जा हटाने की मांग पर एसडीएम से मिला रामस्वरुप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लघु सचिवालय में कंपकंपाती ठंड में अपने दो बैलों व बुग्गी के साथ लगातार 18 दिनों तक बैठे देवबन निवासी किसान रामस्वरूप को एसडीएम ने 8 जनवरी को फैसले का आश्वासन दिया था। जिस पर किसान ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। सोमवार को किसान रामस्वरूप गली से कब्जा हटाने की मांग पर एसडीएम से मिला जिस पर एसडीएम ने उसकी शिकायत को पुलिस को मार्क किया। जिसके बाद वह पुलिस के पास गया। इस पर पुलिस ने उसकी सहायता करने से मना कर दिया।
किसान रामस्वरूप ने बताया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने से मना करते हुए कहा कि पहले वे कानूनगो और गांव के पटवारी को साथ में लेकर आए। उसके बाद ही वह कार्रवाई करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नहीं मिल रहा न्याय :
किसान रामस्वरूप ने कहा कि वह पहले भी 18 दिनों तक अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए धरने पर बैठा रहा। जिस पर एसडीएम ने सहायता का आश्वासन देकर उसकी समस्या का समाधान करवाने के आश्वासन देकर धरने को समाप्त करवाया और 8 जनवरी को फैसले करने के लिए कहा। अब पुलिस भी उसकी सहायता करने से साफ इंकार कर रही है। ऐसे में उसे न्याय नहीं मिल रहा है। यदि उसे न्याय नहीं मिलता तो दोबारा से अपने दो बैलों व बुग्गी के साथ लघु सचिवालय में धरने पर बैठने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास सहायता के लिए भेजा, पुलिस बोली कानूनगो को बुलाओ
गली से कब्जा हटाने की मांग पर एसडीएम से मिला रामस्वरूप

फोटो नंबर-02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed