फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रशासनिक मिलीभगत से पबनावा में हो रही अवैध माईनिंग

प्रशासनिक मिलीभगत से पबनावा में हो रही अवैध माईनिंग

Fri, 05 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक मिलीभगत से पबनावा में हो रही अवैध माईनिंग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। पबनावा में पंचायत की जमीन पर अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध मिट्टी की खुदाई जारी है। जिसका ग्रामीणों भारी रोष है। अवैध खुदाई के विरोध करते हुए बेगमपुर टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष सलिंद्र उर्फ टोनी, रवि पबनावा, बलबीर, राजा राम, रघबीर, रमेश, गुरमीत, ऋषिपाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के तालाब से सरपंच द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी की खुदाई करवाकर उसे नाजायज तरीके से बेचा जा रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। शुक्रवार को भी जब मिट्टी की अवैध तरीके से खुदाई चल रही थी तो विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर 4 डंफर तथा तथा एक जेसीबी पकड़वा दी। लेकिन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उन्होंने मौके से 3 डंफर व जेसीबी को छोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति गहरा रोष है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह माइनिंग के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई है। नियमानुसार पंचायती जमीन से किसी भी प्राईवेट या निजी कार्य के लिए इस प्रकार मिट्टी उठाना गैर कानूनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब गरीब आदमी अपने किसी कार्य के लिए जरूरत के अनुसार पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने की कोशिश करता है तो सरपंच उसे मिट्टी उठाने से मना करता है। साथ ही धमकी देता है कि अगर पंचायत की जमीन से मिट्टी उठाई तो उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया जाएगा। जब पंचायत की जमीन से मिट्टी उठाने पर गरीब आदमी के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है तो गैर कानूनी तरीके से मिट्टी उठवाने के आरोप मेें सरपंच के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचायत की जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उठाने वालों तथा इसमें शामिल अधिकारियों एवं सरपंच के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरपंच प्रतिनिधि रामपाल नंबरदार से उनका पक्ष जानने के लिए बार-बार संपर्क करने पर भी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

माइनिंग इंस्पेक्टर जोगिंद्र से बात की तो उन्होंने मोबाइल उठाना उचित नहीं समझा। ढांड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने एक डंफर थाने के सुपुर्द किया है। जिसको कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासनिक मिलीभगत से पबनावा में हो रही अवैध माइनिंग
ग्रामीणों में सरकार के प्रति गहरा रोष
फोटो नंबर- 22 व 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed