{"_id":"5a26e80e4f1c1bee688bfe72","slug":"181512499214-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सिंतबर को फुसां उठाने का ठेका हो चुका रद्द, फिर भी ठेकेदार उठा रहा है फुंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सिंतबर को फुसां उठाने का ठेका हो चुका रद्द, फिर भी ठेकेदार उठा रहा है फुंसा
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रद हो चुका है ठेका तो भूसा कैसे उठा रहा है ठेकेदार’
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार बाद दोपहर नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी खामियां मिली। जिसपर उन्होंने सीए मार्केटिंग बोर्ड को पत्र लिखने की बात कही। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि चारा मंडी से जब कर्मचारी हटा दिया गया था तो उसे दोबारा क्यों लगाया गया। वहीं जिस ठेकेदार का भूसा उठाने का ठेका रद हो गया था तो उसे भूसा उठाने क्यों दिया गया। इस पर सचिव ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
एडीसी ने कहा कि 27 अक्टूबर को कमेटी का निरीक्षण किया था तो चारा मंडी से कर्मचारी कृष्ण कुमार को ड्यूटी से हटाकर गया था। यह भी आदेश दिए थे कि मार्केट कमेटी की फीस को लेकर रोजाना सूचना देनी है, लेकिन एक बार ही सूचना देकर दोबारा सूचना क्यों नहीं दी। जब कर्मचारी को वहां से हटा दिया था तो एक माह का इंतजार भी नहीं हुआ और उसे दोबारा क्यों लगा दिया गया। सचिव बोले लोकल होने के कारण लगाई है। इस पर एडीसी बोले लोकल तो दूसरे कर्मचारी भी है।
एडीसी ने कहा कि पिछले साल 16 लाख रुपये में ठेका छूटा था। इस बार साढ़े दस लाख रुपये में ठेका छोड़ा गया है। दो-तीन माह से ठेकेदार भूसा उठा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब चेयरमैन ने तीन नवंबर को मंडी से भूसा उठाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कर्मचारी भेजे थे, एक कर्मचारी ट्रैक्टर चालक को कार्यालय में साथ ले आया था और ट्रैक्टर को जब्त भी कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद उसे छोड़ दिया गया। इस पर सचिव बोले में उस दिन हाईकोर्ट में था उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
-एडीसी ने नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, सचिव को लगाई फटकार
एडीसी बोले- सीए मार्केटिंग बोर्ड को लिखा जाएगा पत्र
फोटो नंबर- 27