फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रामलीला में शामिल कलाकारों द्वारा निभाई जा रही अनूठी पंरपरा

रामलीला में शामिल कलाकारों द्वारा निभाई जा रही अनूठी पंरपरा

Thu, 21 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामलीला में शामिल कलाकारों द्वारा निभाई जा रही अनूठी पंरपरा
‘रामलीला मंचन से पहले रक्षासूत्र बांधकर दशहरे तक घर बार त्याग लेते हैं प्रण’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में रामलीला मंचन में भाग ले रहे कलाकार सालों से एक अनूठी परंपरा निभा रहे हैं। इसके तहत वे दस दिनों तक रामलीला मंचन के लिए घर बार का मोह त्यागने का प्रण लेते हैं। इसके बाद वे मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के कार्य में ही लीन रहते हैं। इसके लिए बाकायदा रक्षासूत्र बांधा जाता है, जो दशहरे के दिन ही खोला जाता है।
श्री ग्यारह रूद्री शिव मंदिर में श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब के निर्देशक धर्मवीर असीजा ने बताया कि उनके क्लब की यह विशेष परंपरा रही है कि वे रामलीला को शुरू करने से कुछ घंटों पहले एक हवन का आयोजन करते हैं जिसमें क्लब के सभी सदस्य आहुति डालते हैं। उन्होंने बताया कि हवन के दौरान वह भगवान हनुमान के मंदिर में जाकर रक्षासूत्र बांधकर दस दिनों तक अपने घर को त्यागने का प्रण लेते हैं। ऐसा करने के पीछे उनकी आस्था है, ताकि उनकी ओर से लगातार दस दिनों तक की जाने वाली रामलीला में शुद्धता से अपना कार्य कर सके। ऐसे में कलाकार रामलीला में अपने रोल को बखूबी निभा सकते हैं। इसके साथ राम से जुड़े चरित्रों का असर उनकी वास्तविक जिंदगी में पड़ता है। असीजा ने बताया कि रामलीला के अंतिम दिन राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित अन्य रोल करने वाले कलाकार मंदिर में जाकर प्रण को तोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि दशहरे के दिन राजा राम के तिलक के बाद रामायण को भगवान श्री राम चंद्र के चित्र के आगे समर्पित कर देते हैं।
विज्ञापन

आज शुरु होगा मंचन
धर्मवीर असीजा ने बताया कि श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब की ओर से वीरवार से रामलीला का मंचन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन के पहले दिन श्रवण कुमार का ड्रामा व रावण वेदवती संवाद के दृश्य को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed