{"_id":"598618154f1c1b5d418b48ee","slug":"181501960213-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली चोटी काटने वाले युवक के टावर पर चढने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी निकली चोटी काटने वाले युवक के टावर पर चढने की खबर
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठी निकली चोटी काटने वाले युवक के टावर पर चढ़ने की खबर
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। लगातार मिल रही महिलाओं की चोटी काटे जाने की सूचनाओं ने शुक्रवार रात कलायत में भी लोगों को खूब छकाया। शुक्रवार देर शाम नगरपालिका में दूरसंचार विभाग के टावर पर चोटी काटने वाले युवक के चढ़े होने की सूचना मिलते ही अफरातफरी फैल गई। देखते ही देखते रेलवे रोड पर हजारों लोग जमा हो गए। हालांकि बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई जो कि शरारती तत्वों द्वारा जानबूझ कर फैलाई गई थी।
शुक्रवार शाम अचानक नगरपालिका के समीप भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों में यह बात आम थी कि महिलाओं की चोटी काटने वाला कोई व्यक्ति टावर के ऊपर चढ़ा हुआ है। लोग बैटरियों के माध्यम से व्यक्ति को तलाशने में लगे थे। आसपास के घरों की छतों पर भी भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने संदिग्ध आदमी को टावर पर देखा है। कुछ कह रहे थे कि केवल मात्र परछाई है। अंधेरा होने की वजह से टावर पर चढ़ा व्यक्ति स्पष्ट तौर से किसी को दिखाई नही दे रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललित मोहन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन करने पर पाया कि टावर पर कोई आदमी नही अपितु रेंज के लिए लगाए बाक्स की परछाई थी। जिसे लोगों ने आदमी समझा और यही बात अफवाह का कारण बन गई। थाना प्रभारी ललित मोहन ने कहा कि झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कलायत पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।