{"_id":"62c09cc829aef14d5f2ef28f","slug":"18-schools-did-not-upload-data-on-u-dice-portal-kaithal-news-knl1133890174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू डाइस पोर्टल पर 18 स्कूलों ने अपलोड नहीं किया डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू डाइस पोर्टल पर 18 स्कूलों ने अपलोड नहीं किया डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद जिले के तीन ब्लॉकों के 18 स्कूलों ने अभी तक यू डाइस पोर्टल पर स्कूल से संबंधित डाटा अपलोड नहीं किया है। ऐसे में अब इन स्कूलों को विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।
विभाग ने 30 जून तक डाटा अपलोड करने का समय निर्धारित किया था, लेकिन तीन दिन अतिरिक्त होने के बाद भी छह स्कूल तो ऐसे हैं, जिन्होंने डाटा अपलोड करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू तक नहीं की है। वहीं 12 स्कूलों की डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया अभी तक अधूरी पड़ी है। विभाग ने इन स्कूलों को एंट्री पूरी करने के लिए पांच जुलाई तक का समय दिया है।
गौरतलब है कि विभाग ने स्कूलों व इनमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यू डाइस पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद स्कूलों को तो विभागीय योजनाओं का लाभ मिलता ही है, साथ में विद्यार्थी भी किसी स्कूल में दाखिला लेने से पहले उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
यहीं नहीं पोर्टल के माध्यम से अभिभावक स्कूल के बारे में ये भी जान सकते है कि बच्चे के लिए उन्हें किस स्कूल को चुनना चाहिए। इसके लिए स्कूलों को शिक्षकों के अनुभव के लिए भी पोर्टल पर डाटा अपलोड करना जरूरी है। किसी भी सरकारी या निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को अपने अनुभव प्रमाण के लिए भी पोर्टल पर डाटा अपलोड करना जरूरी है। जिस स्कूल का विवरण अपलोड नहीं होगा, वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों का अनुभव भी मान्य नहीं होगा। संवाद
डाटा अपलोड करने में स्कूलों की स्थिति
ब्लॉक का नाम स्कूल अपलोड डाटा अधूरा शून्य डाटा
गुहला 150 150 0 0
कैथल 299 283 10 06
कलायत 121 120 01 0
पूंडरी 189 189 0 0
राजौंद 101 100 01 0
सीवन 101 101 00 0
जल्द अपलोड करें डाटा
समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक रामनिवास वशिष्ठ व सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि जिन स्कूलों ने डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपलोड कर दें। जिनकी एंट्री अधूरी हैं, वे भी उन्हें तुरंत पूरा करें। विभाग के आगामी आदेशों तक अगर एंट्री पूरी नहीं हुई तो स्कूलों को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।