{"_id":"5cb37b4abdec2214130e7898","slug":"171555266378-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 ए : 6530 विद्यार्थियों ने दी दाखिले के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 ए : 6530 विद्यार्थियों ने दी दाखिले के लिए परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिलेभर में रविवार को 134 ए के तहत कक्षा 2 से 12वीं तक के बच्चों के प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 7210 में से 6530 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। डीईओ जोगेंद्र हुड्डा ने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में अभिभावक बच्चों के साथ पहुंच गए। जहां दो घंटे की परीक्षा में बच्चों ने दाखिले के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग किया।
उधर, कलायत के निजी स्कूलों में 134 ए के तहत प्रवेश पाने के इच्छुक पात्र छात्रों की रविवार को परीक्षा ली गई। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर पुलिस बल के साथ शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्र में केवल परीक्षार्थी ही अपना रोल नंबर व पहचान प्रस्तुत कर अंदर प्रवेश कर सकता था। पूरे 2 घंटे तक चली प्रवेश परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व नकल रहित संपन्न होने से विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली। नोडल अधिकारी राजीव गुप्ता व मंजीत भट्ट ने बताया कि परीक्षा में पूरी सावधानी बरती गई। खंड शिक्षा अधिकारी परनीता मधोक ने बताया कि कक्षा 11वीं को छोड़ कर दूसरी से 12वीं कक्षा तक प्रवेश लने के लिए 830 छात्रों को शिक्षा विभाग द्वारा रोल नंबर जारी किए गए थे। 101 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
लड़के के स्थान पर लड़की को परीक्षा देते किया काबू : खंड शिक्षा अधिकारी मधोक द्वारा नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसी कड़ी में ही कन्या प्राथमिक पाठशाला में एक छात्र के स्थान पर छात्रा परीक्षा देते पकड़ी गई। उस छात्रा द्वारा हालांकि कुछ पेपर कर दिया गया था मगर जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया तो उसके अभिभावकों को मौके पर बुलाया तथा उन्हें चेतावनी देते छात्रा को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, राजौंद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 134 ए के तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार तुषार की देखरेख में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी कक्षा के 507 विद्यार्थियों ने परीक्षा देनी थी जिनमें से 410 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 97 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस दौरान संजय बसंल, सुंदर, सुरेश कुमार शर्मा, बलबीर सिंह, देवेंद्र सहारण, गौरव, वीरेंद्र, सरोज, कर्मबीर, स्कूल स्टाफ मौजूद था।
गुहला-चीका में बीईओ प्रेम सिंह पुनिया ने बताया कि नियम 134ए के तहत दाखिले हेतु खंड स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 862 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर अभिभावकों व बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर परमानंद गोयल, संजय गुप्ता, अशोक कुमार, श्याम लाल, गणेश शास्त्री, सुनील कुमार, नरेश कुमार, रमेश ढांडा, अभिषेक शर्मा, योगेश शर्मा, उषा रानी, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।