{"_id":"5c782c7cbdec221239762fe7","slug":"171551379580-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूंडरी-ढांड सड़क निर्माण कार्य की चाल धीमी, वाहन चालकों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूंडरी-ढांड सड़क निर्माण कार्य की चाल धीमी, वाहन चालकों परेशान
विज्ञापन
पूंडरी-ढांड सड़क निर्माण कार्य की चाल धीमी, वाहन चालकों परेशान
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पूंडरी-ढांड रोड पर सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य की चाल धीमी होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बता दें कि 31 मई 2015 को मुख्यमंत्री ने अनाज मंडी पूंडरी में आयोजित रैली में इस सड़क के विस्तार व निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बनाने का टेंडर शिवा लोर्ड निर्माण कंपनी द्वारा लिया गया। 15 किलोमीटर तक बनने वाली इस सड़क में फतेहपुर लाजपत वालिया के निवास से ब्रह्मानंद चौक व पाई कैंची चौक तक 3.45 किलोमीटर और फरल खनौदा चौक से महाराणा प्रताप चौक 2.2 किलोमीटर तक फोरलेन बनाया जाना है। कंपनी ने पूंडरी से पाई चौक तक सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया था और सड़क को उखाड़ दिया था। लेकिन लगभग दो वर्ष तक भी कंपनी सड़क को पूरा नहीं कर पाई। टेंडर अनुबंध के अनुसार उन्हें सितंबर 2018 तक सड़क का निर्माण करना था। जिसकी वजह से सड़क जगह-जगह से टूटी गई है और उनमें गड्ढे बन गए हैं। पूंडरी व फरल के पास जहां कार्य धीमी गति से चला हुआ है, वहां आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालक राजबीर, बजिंद्र सिंह, सुखा सिंह, निशान सिंह, लखपत सिंह, मनोज कुमार व ईश्वर सिंह ने बताया कि वर्षों से सड़क का यही हाल होने की वजह से वाहन भी खटारा हो चुके हैं और दुपहिया वाहन चालक तो कई बार दुर्घटना ग्रस्त भी हो जाते है। कंपनी द्वारा जल्दी कार्य निपटाने के लिए अन्य कंपनी से कार्य करवाया जा रहा है। जिससे लोगों व वाहन चालकों ने कुछ राहत की सांस ली है।
निर्माण कंपनी के मनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक सड़क का निर्माण किया जाना है। कार्य जल्दी निपटे इसके लिए काम को टुकड़ों में डिवाइड करके अन्य ठेकेदारों से भी करवाया जा रहा है और 31 मार्च तक पूरा कार्य निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क निर्माण अनुबंध के अनुसार अब निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। ऐसे में कंपनी समय पर कार्य पूरा नहीं करती है तो विभाग के नियमानुसार जुर्माना किया जायेगा। उम्मीद है कि तय समयावधि पर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
राजकुमार कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी।