फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हड़ताल कर रहे 105 कर्मचारियों को बर्खाश्तगी का नोटिस, जो कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर है, उसे बर्खाश्त करने के निर्देश

हड़ताल कर रहे 105 कर्मचारियों को बर्खाश्तगी का नोटिस, जो कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर है, उसे बर्खाश्त करने के निर्देश

Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे 105 कर्मचारियों को बर्खाश्तगी का नोटिस, जो कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर है, उसे बर्खाश्त करने के निर्देश
जो कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर हैं और आज काम पर नहीं लौटे तो उन्हें बर्खास्त करने के निर्देश
विज्ञापन

एनएचएम के हड़ताल कर रहे 105 कर्मचारियों को बर्खास्तगी का नोटिस, सरकार के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई होगी : सीएमओ
कर्मचारी डटे हैं हड़ताल पर, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
फोटो नंबर 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे 105 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया है। इन कर्मचारियों को सात दिन तक लगातार हड़ताल पर रहने के कारण धारा 7 के तहत बर्खास्त किए जाने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को जो कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर है और काम पर नहीं लौटेगा, उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दसवें दिन जारी रही।
हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ का धरना दसवें दिन जिला अस्पताल में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप ने की। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार कोई कदम नहीं उठाती तब तक धरना जारी रहेगा। सरकार हमारी जायज मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस दिन एंबुलेंस 108 के सभी कर्मचारी, आयुष विभाग, आरबीएसके, सिविल सर्जन ऑफिस स्टाफ, लेखा स्टाफ, स्टाफ नर्स, सूचना सहायक, कंप्यूटर सहायक ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए और जब तक कर्मचारी नियमित नहीं होते उन्हें नियमित के समान तनख्वाह व सभी भत्ते दिए जाएं। सरकार द्वारा सेवा नियम 1 जनवरी 2018 से कर्मचारियों को दिए गए थे, उन्हें सरकार ने अभी तक न तो सही ढंग से लागू किया और न ही सही वेतनमान निर्धारित किया। जिस प्रकार सर्व शिक्षा अभियान पर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया गया है। उसी प्रकार एनएचएम को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। उन्होंने बताया कि जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक एनएचएम कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर रीना ढुल, पूनम गुगलानी, कुलदीप शर्मा, विकास कल्याण, मीना, चंद्रपति, सुमन, सोनिया, चिंकी, नेहा, सुदेश, बमित्रा, रमेश, आशीष शर्मा, नरेन्द्र बूरा, संजीव, अनिल कुमार, तेजपाल, संदीप नैन, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि जिले में 105 एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें सात दिन तक लगातार हड़ताल करने पर बर्खास्त कर दिया जाएगा। कर्मचारियों से अपील है कि वे शुक्रवार को काम पर लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed