फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   व्यापारियों ने लगाया पुलिस पर आरोप, बोले, पिछले एक महीने से लगातार बढ़ी है लूट और चोरी की घटनाएं, पुलिस बनी मूकदर्शक

व्यापारियों ने लगाया पुलिस पर आरोप, बोले, पिछले एक महीने से लगातार बढ़ी है लूट और चोरी की घटनाएं, पुलिस बनी मूकदर्शक

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने लगाया पुलिस पर आरोप, बोले, पिछले एक महीने से लगातार बढ़ी है  लूट और चोरी की घटनाएं, पुलिस बनी मूकदर्शक
व्यापारियों ने लगाया पुलिस पर आरोप, बोले- एक महीने से बढ़ी है लूट और चोरी की घटनाएं, पुलिस बनी मूकदर्शक
विज्ञापन

मोबाइल शोरूम में 30 लाख रुपये की चोरी पर व्यापारियों ने दिया धरना, मिलने पहुंचे एक और सुधार प्रोजेक्ट के निदेशक
फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले एक महीने से शहर में चोरी की बड़ी घटनाएं लगातार बढ़ी है। जिससे शहर में दुकानदारों व व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है। पिछले सप्ताह अंबाला रोड पर मोबाइल की दुकान पर हुई 30 लाख रुपये की चोरी व अन्य चोरियों के विरोध में जिलेभर के व्यापारियों ने रविवार को लाला लाजपत राय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में धरना दिया। इस दौरान व्यापारियों ने जिला पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष जताया। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लूट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी है। लेकिन इस पर पुलिस मूकदर्शक बनी है। धरना दे रहे व्यापारियों पास एक और सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल पहुंचे और उन्हें आरोपियों के जल्द ही गिरफ्तार करवाने का आश्वासन दिया।
पुुलिस को दिए हैं आरोपियों के सबूत, नहीं हुई गिरफ्तारी : व्यापारी पुनीत बंसल, गौरव, शैंकी, गगन बंसल, संजय, अशोक व पंकज ने बताया कि शहर में दुकानों में हुई सभी चोरियों की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिस पर एसपी साहब ने तीन से चार दिन तक चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया था। इस पर हमने पुलिस को चोरों के लोकेशन के सबूत तक दे दिये हैं। उन्होंने बताया चोरों की लोकेशन नेपाल बार्डर की आई है। लेकिन पुलिस पिछले लंबे समय से हाथ पर हाथ पर धरे बैठी है। जिससे आरोपियों के पुलिस के पास सबूत होने के बावजूद पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिला है केवल आश्वासन : व्यापारी मनोज, सोनी, आशीष, मुकेश, लोकेश, चीमा, समीर आदि ने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से बढ़ रही चोरियों से व्यापारियों में भय का माहौल बना है। जब भी पुलिस के पास चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी जाती है। इस पर उन्हें पुलिस से केवल आश्वासन पर आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक महीने में शहर में हुई चार बड़ी वारदात : विदित रहे कि शहर में पिछले एक महीने से चोरी की बड़ी वारदातों में काफी इजाफा हुआ है। जिसमें दिसंबर महीने में एक साथ 11 दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जिसमें लाखों रुपये की चोरी हुई। इसके बाद शहर के अंबाला रोड पर मोबाइल शॉप में 30 लाख रुपये की नकदी सहित कई ब्रांडेड मोबाइल सुबह करीब छह बजे के समय पर चुराए गए थे। इस चोरी में भी चोरों के चेहरे साफ दिखाई दिए थे। लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पूंडरी में शुक्रवार को ही रात के समय अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक व्यापारी से तीन लाख रुपये की लूट की थी। इस मामले में भी आरोपी सीसीटीवी में सरेआम दिखाई दिए है।


एसपी ने दिया आश्वासन जल्द होंगे गिरफ्तार : रॉकी मित्तल ने व्यापारियों की पीड़ा को सुन एसपी से फोन पर बातचीत की। जिसमें एसपी वसीम अकरम ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है। चोरों का पता लगाया गया है। उनकी लोकेशन ट्रेस की गई है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed