फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एडीसी ने ली जिलास्तरीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

एडीसी ने ली जिलास्तरीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की

Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
एडीसी ने ली जिलास्तरीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की
एडीसी ने ली जिलास्तरीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

फोटो संख्या-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी सतबीर सिंह कुंडु ने जिला स्तरीय गीता महोत्सव 2018 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तीनों दिन आरकेएसडी कॉलेज के हाल में आयोजित होने वाले गीता के अमर संदेश विषय पर सेमिनार हेतू अच्छे वक्ताओं का पैनल तैयार करने को कहा। सतबीर सिंह कुंडु लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सेमीनार के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ऋषि पाल बेदी, आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डा. संजय गोयल, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की प्रतिनिधि आरती गर्ग तथा नीलम यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधि राजविंद्र कौर को तीनों दिन प्रस्तावित सेमिनार के लिए आपसी तालमेल से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 16 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक आरकेएसडी कॉलेज हॉल में शिक्षा विभाग के शिक्षकों हेतू सेमिनार आयोजित किया जाएगा तथा 17 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक ही विभिन्न विभागों तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों हेतू सेमिनार का आयोजन होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 18 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक आम जनता के लिए सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।

एडीसी सतबीर कुंडु ने सीटीएम विजेंद्र हुड्डा व अन्य उच्चाधिकारियों तथा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ गीता महोत्सव स्थल का जायजा लिया तथा नगर परिषद के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व समय पर सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। अधिकारी माता गेट सूरजकुंड मंदिर भी पहुंचे। पुजारी से 18 दिसंबर को इस स्थल से शुरू होने वाली नगर शोभा यात्रा के बारे में विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन सीमा कश्यप, कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, एमई राजकुमार शर्मा, दिनेश पाठक, मनोज शर्मा, सतीश, मुकेश, सुषम कपूर, सुरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed