फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मदद को आगे आए श्रवण क्योड़क

मदद को आगे आए श्रवण क्योड़क

Wed, 21 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मदद को आगे आए श्रवण क्योड़क
बीमार की मदद को आगे आए भाजपा आपदा जिला प्रमुख
विज्ञापन

अमर उजाला में छपी थी रवि की बीमारी की खबर
खबर पढ़कर भाजपा नेता ने किया पीड़ित के परिवार से संपर्क
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। भाजपा आपदा जिला प्रमुख डॉ. श्रवण क्योड़क ने राजौंद निवासी दर्शन शर्मा के लड़के रवि लीवर की बीमारी में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने रवि व उनके परिवार को कैथल बुलाकर रवि का अल्ट्रासाउंड करवाया व टेस्ट करवाएं। उन्होंने रवि कुमार को प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना जिसमें मरीज के परिवार को 5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है, उसके लिए कागजात तैयार करवाए।

डॉ. श्रवण ने कहा कि उन्होंने रवि कुमार के इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई के चिकित्सकों से भी बात की है और उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर 12 में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना अनुसार रवि के परिवार को पूरा सहयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई है। कई बार गरीब लोगों को योजनाओं का पता ही नही चल पाता और उन्हें दर दर भटकना पड़ता है। प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है उन्हें पूरा लाभ लेना चाहिए। उधर, रवि के परिवार ने भी मदद के लिए उठे हाथों पर आभार जताया है और परिवार को अब आस है कि रवि ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

विदित रहे कि इस संबंध में अमर उजाला में समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसे पढ़कर श्रवण ने अमर उजाला संवाददाता से संपर्क किया और वह उस परिवार तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed