{"_id":"5bf30732bdec2269b84646a6","slug":"171542653746-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने रखी समस्या तो भाजपा नेताओं ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने रखी समस्या तो भाजपा नेताओं ने दिया आश्वासन
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने रखी समस्या तो भाजपा नेताओं ने दिया समाधान का आश्वासन
फोटो-6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका अनाज मंडी के व्यापारियों ने लोकसभा निगरानी समिति प्रभारी धर्मवीर डागर, निगरानी समिति चेयरमैन गुहला व जिला पार्षद रवि तारावाली को अपनी समस्याओं की जानकारी देते हुए समाधान की मांग की। व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद डागर ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे उनके समस्याओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखेंगे और इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
धर्मवीर डागर ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि शेलरों से चावल निकालने के बाद नियमित रूप से उन चावलों की खरीद नहीं हो पा रही है। जिस कारण उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से व्यापारी वर्ग बेहद खुश हैं, लेकिन कई बार आधिकारिक तौर पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगरानी समिति अध्यक्ष रवि तारावाली ने कहा कि व्यापारियों समेत अन्य वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उनका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर रामदत्त, जगीर सिंह, सरदार दर्शन सिहं, जनकराज, सोहन लाल, नरेश बसंल, सोरव चीका, भारतभूषण व नरेश व्यापारी मौजूद रहे।