{"_id":"5b22af894f1c1b13358b6bbb","slug":"171528999817-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के एक नाले के अभियान का बड़ा असर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के एक नाले के अभियान का बड़ा असर..
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला असर
फोटो संख्या-27 से 29
डीसी ने लिया नालों का जायजा, कहा-बारिश से पहले सफाई नहीं हुई तो करवा दूंगी एफआईआर
अनाथ हुए नाले को नगर परिषद को सौंपा, कहा-हर हाल में करवाया जाए समस्या का समाधान
अधिकारियों को कहा-स्थानीय समाचार पत्र पढ़ें, उनमें उठाई जाने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान करवाएं..
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमर उजाला द्वारा अमरगढ़ गामड़ी में नाले का किसी मेन सीवरेज में कनेक्शन न होने पर चलाए गए अभियान का वीरवार शाम उस समय बड़ा असर हुआ, जब डीसी सुनीता वर्मा ने न केवल इस नाले का बल्कि पूरे शहर के नाले व सीवरेज सहित तीन बड़े ड्रेनों का दौरा किया और अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी किए कि बरसात से पहले यदि नालों, ड्रेनों व सीवरेज की सफाई नहीं हुई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। अमरगढ़ गामड़ी के पीडब्ल्यूडी व नगर परिषद के बीच में उलझे नाले का दौरा करते हुए डीसी ने इस नाले का जिम्मा नगर परिषद को देते हुए कहा कि शीघ्रता से इस नाले का कनेक्शन करवाते हुए इसकी सफाई करवाई जाए।
अमर उजाला द्वारा पिछले छह दिनों से अमरगढ़ गामड़ी में करीब आधे किलोमीटर लंबे नाले के कनेक्शन ना होने की समस्या उठाई जा रही थी। इसमें पीडब्ल्यूडी व नगर परिषद ने नाले की जिम्मेवारी लेने से इनकार कर दिया था। डीसी ने कहा था कि वे स्वयं नाले का दौरा करेंगी। वीरवार शाम डीसी अधिकारियों के काफिले के साथ शहर में निकलीं। सबसे पहले डीसी करनाल रोड पर लघु सचिवालय से बाहर निकलते ही नाले पर रुकीं। यहां नाला पॉलिथीन से अटा पड़ा था। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इसकी सफाई के आदेश दिए। इसके बाद डीसी करनाल रोड पर ही आईजी कॉलेज के निकट पहुंचीं। जहां से वापस हनुमान वाटिका व करनाल रोड बाईपास चौक पर पहुंची। यहां ग्योंग ड्रेन की हालत देखकर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को बोलीं..आपकी उम्र कितनी है, अभी से जोश ठंडा हो गया आपका काम करने का। सोमवार तक इस ड्रेन की सफाई हो जानी चाहिए। मैं यहां स्वयं दौरा करूंगी, अन्यथा वे एफआईआर दर्ज करवाएंगी।
इसके बाद डीसी सीधा अमरगढ़ गामड़ी में पहुंची। जहां अनाथ हुए नाले को लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों से सवाल पूछा। यहां भी दोनों विभागों के अधिकारी टाल-मटौल करते दिखे तो डीसी ने सीधा कहा कि नगर परिषद इस नाले का जितना जल्दी हो सके कनेक्शन करवाए और सफाई करवाए।
विज्ञापन
इसके बाद डीसी ने अंबाला रोड पर नालों की स्थिति देखी। यहां बाहर बहते पानी की समस्या के समाधान को कहा। इसके बाद डीसी मानस ड्रेन के दौरे पर निकलीं। यहां अर्जुन नगर में नाले की बदहाल स्थिति को देखकर डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि इस ड्रेन की सफाई करवाई जाए। इसके बाद डीसी मानस ड्रेन के कैथल ड्रेन में मिलने तक के प्वाईंट तक गईं और यहां सफाई के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल कीं। डीसी ने कहा कि इस पूरी ड्रेन की सफाई करवाई जाए। खाली प्वाइंट्स से सफाई से काम नहीं चलेगा।
डीसी ने नालों में दवाई डलवाने के भी आदेश दिए, ताकि बदबू से परेशानी ना हो। इसके बाद माता गेट, सीवन बाईपास पर भी नालों का दौरा किया। सीवन बाईपास से माता गेट के लिंक रोड भी अटका था तीन विभागों में:-डीसी सीवन रोड बाईपास से माता गेट के लिंक रोड पर पहुंची तो पता चला कि इस रोड का निर्माण कार्य भी सिंचाई, जनस्वास्थ्य व नगर परिषद के बीच अटका हुआ है। डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सिंचाई विभाग को आदेश दिए कि इस सड़क का संबंधित विभाग से जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए।
दुकान को सील करने की चेतावनी : डीसी जब अमरगढ़ गामड़ी में नाले को लेकर दौरा कर रही थीं तो यहां सडक़ पर मटीरियल डाल कर जाम की स्थिति के लिए जिम्मेवार दुकानदार को तुरंत मलबा हटवाने तथा निकासी के नाले पर बनाए गए चबूतरे को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार तक यह चबूतरा नही हटाया गया तो जिला प्रशासन द्वारा उनकी दुकान सील कर दी जाएगी।
शौचालयों की हालत भी जांची : डीसी ने शहर में रखे गए प्रीफैब्रिकेटेड शौचालयों की रखरखाव की जानकारी भी हासिल की। साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को शहर से बेसहारा पशुओं को तुरंत पकड़वाकर नंदीशाला में छोड़ने के निर्देश दिए।
शहीद उधम सिंह पार्क का दौरा किया : उन्होंने शहीद उधम सिंह पार्क में 5 लाख रुपये से अधिक की धनराशि से करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया तथा इन कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर परिसर को 15 दिन में मिट्टी डलवाकर समतल करवाएं तथा टयूबवैल के पास बने गड्डों को तुरंत भरवाएं। उन्होंने नंगी तारों को डकवाने तथा पार्क में पड़ी बजरी को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह, सचिव कुलदीप मलिक, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।