फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी पर भडक़े लोग

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी पर भडक़े लोग

Sat, 23 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी पर भडक़े लोग
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी पर भड़के लोग
विज्ञापन

केंद्र के बाहर एकत्रित होकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, बिजली, पानी न होने और भवन भी जर्जर हालत में होने के कारण शनिवार को सरकार के प्रति प्रदर्शन किया और मुख्य गेट को बंद कर ताला लगाने का प्रयास किया, परंतु थाना पूंडरी से गये एएसआई जय भगवान ने समय पर आकर ग्रामीणों को ताला लगाने से रोका और मांग पत्र लेकर समस्या का जल्दी हल करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि यदि एक सप्ताह तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे ताला लगाने से भी पीछे नही हटेंगे।

शनिवार को सुबह पाई के दर्जनों ग्रामीण पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अस्पताल के मुख्य गेट पर सरकार विरोधी नारे लगाए। धरने पर बैठने वालों में गुरनाम, महावीर, नरेंद्र, राजा, कृष्ण ढुल, राजेश, नरेंद्र, सत्यवान, उदय भान, सचिन, कुलदीप, संदीप, अनिल ढुल, जितेंद्र, बसाऊ राम, राजेंद्र, विनोद कुमार शामिल थे। लोगों ने कहा कि यहां दो दर्जन कर्मचारियों के पद है, लेकिन अधिकतर खाली हैं। कर्मचारियों के नाम पर दो स्थाई व पांच अस्थाई कर्मचारी हैं। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के तीन पद, जिसमें एक दन्त विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ तथा मुख्य चिकित्सक, के पद है, परन्तु ये तीनों खाली है। इसके अलावा चौकीदार, सफाई कर्मचारी, माली तक पद भी खाली पड़े है। लैब कर्मचारी है, परन्तु सप्ताह में उसको तीन चार दिन कैथल में लगाने पड़ते है। ग्रामीणों को इलाज के लिये बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed