फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो दिन बंद धान की फसल की खरीद शुरू

दो दिन बंद धान की फसल की खरीद शुरू

Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
दो दिन बंद धान की फसल की खरीद शुरू

विज्ञापन
दो दिन बंद धान की फसल की खरीद शुरू
फोटो नंबर- 15
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। भाकियू के प्रदर्शन के बाद कौैल अनाज मंडी में पिछले 2 दिनों से धान की बंद हुई खरीद आखिरकार प्रशासन को शुरू करनी पड़ी। भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा के नेतृत्व में किसानों ने सुबह के समय धान की खरीद शुरू करने के लिए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और प्रशासन को चेतावनी दी अगर 1 घंटे के अंदर धान की सरकारी खरीद शुरू नही की तो करनाल-पटियाला हाइवे को जाम कर देंगे। किसानों की धमकी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में मार्के ट कमेटी के अधिकारी खरीद एजेंसियों को लेकर मंडी में पहुंचे और धान की खरीद शुरू की। किसान पिरथी कौल, महेंद्र, ओमप्रकाश, पाला राम, जोगिंद्र, रमेश, प्रवीण, राजबीर, नरेंद्र चंदलाना ने बताया कि पिछले 2 दिनों से कौल मंडी में धान लिए बैठे है लेकिन धान की एक भी दाना किसी भी ऐजेंसी द्वारा नही खरीदा गया। आखिरकार आज हमें इकट्ठे होकर जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करना पड़ा। किसानों का कहना है कि 6 महीने के खून पसीने की कमाई को खरीद एजेंसियों के अधिकारी राइस मीलरों के साथ मिलकर लूट रहे है। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दामों पर धान की खरीद की जा रही है। मजबूर होकर किसानों को अपनी धान को कम दामों पर बेचना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी धान को समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed