{"_id":"597f80964f1c1b64238b4620","slug":"171501528214-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर रहा डाउन, रिटर्न भरने में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर रहा डाउन, रिटर्न भरने में छूटे पसीने
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वर रहा डाउन, रिटर्न भरने में छूटे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आयकर विभाग में रिटर्न भरने का सोमवार अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। हालांकि बाद दोपहर तिथि बढ़ाकर 5 अगस्त कर दी गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। अंतिम दिन लोग अपने सीए एवं आयकर का काम करने वाले वकीलों की सलाह अनुसार आयकर रिटर्न भरने में जुट गए। इसी बीच अधिकतर जगहों पर सर्वर डाउन रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर तक आयकर विभाग सहित ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लोग जुटे रहे। विभाग के आईटी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि सोमवार को 31 जुलाई की अंतिम तिथि होने के बाद भी सर्वर डाउन हो गया। जिस कारण हेड ऑफिस के आदेशों के अनुसार रिटर्न भरने की तिथि को 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अब लोग पांच अगस्त तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं।