{"_id":"59554cfb4f1c1bb65b8b458c","slug":"171498762491-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैथल में बन रहे तीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी खिसकने से सभी ट्रेन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ैथल में बन रहे तीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी खिसकने से सभी ट्रेन रद्द
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में बन रहे तीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी खिसकने से सभी ट्रेन रद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो दिन से जारी बारिश के बीच कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना रेलवे मार्ग पर तीन अंडरब्रिज के नीचे मिट्टी खिसकने के कारण सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया है। जिससे कुरुक्षेत्र-जींद के बीच रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई है। साथ ही इस रूट से गुजरने वाली चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी व कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली यात्री गाड़ी को भी रोक दिया गया है।
बुधवार रात को नरवाना से कैथल एवं कुरुक्षेत्र से कैथल आने वाली ट्रेन को पीछे ही रोक दिया गया। हालांकि दोनों गाड़ियों को देर रात धीमी स्पीड में निकाल दिया गया। इसके बाद बुधवार रात एवं वीरवार को रेलवे कर्मचारियों ने मजदूरों की सहायता से रेलवे क्रॉसिंग नंबर 20 (सजूमा-कुतबपुर के बीच), 37 (गांव ग्योंग के निकट) व 39 (गांव कठवाड़ के निकट) अंडरपास के निकट धंसी मिट्टी एवं ट्रैक के निकट मिट्टी के कट्टे एवं पत्थर डालकर ट्रैक को मजबूत किया। गांव ग्योंग स्थित रेलवे क्रॉस नंबर 37 पर तैनात रेलवे में एसएसई राकेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें यहां भेजा गया था। गांव कठवाड़ रेलवे अंडरपास के पास धंस रही मिट्टी को सुबह व गांव ग्योंग के निकट दोपहर तक मिट्टी के कट्टों से सुरक्षित कर दिया गया है। अब यहां पर मिट्टी धंसने का कोई खतरा नहीं है।
कुतुबपुर-सजूमा के बीच चल रहा है कार्य
रेलवे क्रास नंबर 23, जो कि गांव कुतुबपुर व सजूमा के बीच है। उस पर जारों पर काम चला रहा है। बुधवार रात को सबसे पहले वहीं पर मिट्टी धंस गई थी और अंडरपास में बरसात का पानी भर गया था। कर्मचारी अंडरपास के दोनों तरफ मिट्टी के कट्टों लगाकर ट्रैक को मजबूर करने के कार्य पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
अंडरब्रिज के नीचे से पानी की निकासी की नहीं है व्यवस्थाएं, लोग परेशान:-
कुरुक्षेत्र-जींद मार्ग पर बन रहे अंडरब्रिज के नीचे से पानी की निकासी का प्रबंध नहीं हैं। जिस कारण जहां-जहां ये ब्रिज बन रहे हैं। वहीं पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीच रेलवे स्टेशन के नजदीक जींद रोड पर बने अंडर पास में पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या है। एक बरसात होने के बाद वहां पर तीन से चार फुट पानी कई-कई दिनों तक बना रहता है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
24 घंटे से सभी रूट रद-
कैथल से जींद मार्ग के 24 घंटे से सभी रूट रद कर दिए गए हैं। रात को कुरुक्षेत्र से जींद व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन का बन रहे अंडर ब्रिज से पीछे रोक दिया गया। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों ट्रेनों को कैथल में क्रास करवाया गया। इसके बाद रात 11 बजे दिल्ली से कुरुक्षेत्र आने वाली ट्रेन को निकाला गया। इसके बाद जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन को रद कर दिया गया। सुबह कुरुक्षेत्र से जींद व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली सभी ट्रेनों का रद कर दिया गया है।
दो स्थानों पर रेलवे ट्रैक को मजबूत करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी कुतुबपुर के निकट कार्य चल रहा है। अगले आदेशों तक कुरुक्षेत्र-कैथल-नरवाना रेल यातायात बाधित है। जब तक अंडरपास की मजबूती का कार्य पूरा नहीं हो जाता और इसकी सूचना नहीं मिल जाती। तब तक ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।
रणधीर सिंह, स्टेशन मास्टर, कैथल।